23.6 C
Dehradun
Saturday, August 8, 2026


spot_img

भारत ने तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित किया

नई दिल्ली। भारत ने महज तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित किया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में तीसरे भारत अंतर्राष्ट्रीय फिनटेक महोत्सव में यह जानकारी दी।

उन्‍होंने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र, वित्तीय संस्थानों, प्रौद्योगिकी कंपनियों और स्टार्टअप्स के बीच नजदीकी सहयोग से भारत का फिनटेक क्षेत्र देश के आर्थिक परिवर्तन का एक महत्वपूर्ण चालक बनकर उभरा है। डॉक्‍टर जितेन्‍द्र सिंह ने कहा कि भारत को उभरती प्रौद्योगिकियों द्वारा संचालित एक कुशल, सुरक्षित और विश्वसनीय वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करना होगा। उन्होंने कहा कि देश के फिनटेक क्षेत्र के विकास का अगला चरण में एआई, क्वांटम प्रौद्योगिकियों, साइबर सुरक्षा, ब्लॉकचेन और विश्वसनीय डिजिटल नवाचार की महत्‍वपूर्ण भूमिका होगी। डॉ. सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय क्वांटम मिशन से भारत क्वांटम कंप्यूटिंग, क्वांटम संचार, क्वांटम सेंसिंग और क्वांटम सामग्री सहित चार क्षेत्रों में क्वांटम प्रौद्योगिकियों में निवेश करने वाले चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक-आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर लोगों और संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे...

भारत ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन की मांग फिर दोहराई

0
नई दिल्ली।  भारत ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक पर अमरीका के सांसदों की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा है कि यह देश...

संसद से पारित हुआ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राज्यसभा से सोमवार को मंजूरी मिलने के बाद...

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग द्वारा उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार (नैनीताल) के निर्माण कार्यों की विस्तृत प्रगति...

मुख्य सचिव ने सभी बड़े प्रोजेक्ट्स का निर्माण कार्य नियमित समय पर पूर्ण किए...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में प्रदेश के मेगा प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने प्रदेश के भीतर सभी...