23.8 C
Dehradun
Monday, August 17, 2026


spot_img

पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का उद्घाटन किया

नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का उद्घाटन किया। इसके साथ ही राजधानी में कैंटीनों की संख्या सौ हो गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद भी मौजूद रहे।

इस योजना के तहत करीब एक लाख श्रमिकों, जरूरतमंदों, दिहाड़ी मजदूरों और अन्य निम्न-आय वर्ग के लोगों को प्रतिदिन केवल पांच रुपये में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। गत वर्ष 25 दिसंबर से शुरू हुए अटल कैंटीनों में अब तक लगभग 95 लाख सब्सिडी वाले भोजन जनता को उपलब्ध कराए जा चुके हैं और साल भर में ये कैंटीन लगभग साढ़े तीन करोड़ से अधिक थाली उपलब्ध कराने की क्षमता रखती हैं।

अपने संबोधन में श्री नायडू ने कहा कि इन कैंटीनों का शुभारंभ अत्यंत सराहनीय पहल है, जिसका उद्देश्य गरीबों, झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों, श्रमिकों और दिल्ली में रोजगार के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले लोगों को सस्ता तथा पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य योजना नहीं, बल्कि समाज के सबसे जरूरतमंद वर्गों के प्रति संवेदनशीलता और सेवा-भाव का उदाहरण है।

वहीं, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सौ अटल कैंटीन का संकल्प अटल बिहारी वाजपेयी की अंत्योदय और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने वाला है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि दिल्ली में कोई जरूरतमंद व्यक्ति भूखा न सोए। विश्वविद्यालय क्षेत्र में शुरू की गई कैंटीन से जरूरतमंद विद्यार्थियों को भी सस्ता और पौष्टिक भोजन मिल सकेगा।

इसके अलावा, दिल्ली सरकार में मंत्रियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में अटल कैंटीन उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होकर इन कैंटीनों को क्षेत्र वासियों को समर्पित किया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता...

0
नई दिल्ली। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने इस बात...

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ का सिद्धांत अपनाने का आह्वान...

0
नई दिल्ली। उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत को अपनाने का आह्वान किया है। उन्‍होंने विद्यार्थियों से कहा है...

गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के अलवर में 6,400 करोड़ रुपये से अधिक...

0
अलवर/नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं, गरीबों, महिलाओं...

हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश, परिजनों की सोशल...

0
देहरादून। चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के चलते उफान पर आए तमक नाले में लापता हुए ठत्व् के हवलदार पंकज की तलाश...

रिकॉर्ड सरकारी नौकरियों के बाद युवाओं के लिए कौशल और उद्यमिता पर जोर, पुष्कर...

0
देहरादून। साढ़े चार साल के कार्यकाल में रिकॉर्ड 34 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अब...