नई दिल्ली। सरकार ने इस साल 31 अक्टूबर तक 10 लाख मीट्रिक टन तक कच्ची चीनी के शुल्क रहित आयात को इजाज़त दे दी है। महानिदेशक विदेश व्यापार ने आज जारी एक सूचना में कहा कि कुछ शर्तों के साथ, 10 लाख मीट्रिक टन कच्ची चीनी का शुल्क के बगैर आयात किया जा सकेगा।
यह फ़ैसला त्योहारों के मौसम से पहले लिया गया है, जब आम तौर पर चीनी की मांग बढ़ जाती है। घरेलू बाज़ार में आपूर्ति को लेकर चिंता के बाद ये निर्णय लिया गया है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चीनी उत्पादक देश है।
















