24.1 C
Dehradun
Friday, August 21, 2026


spot_img

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्चस्तरीय बैठक की

नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में देश के बुनियादी ढांचे, संपर्क, सुरक्षा, विदेश नीति और सुशासन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री ने अधिकारियों से देश के भविष्य को ध्यान में रखते हुए दूरगामी योजना बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है। श्री मोदी ने डेटा के सही इस्तेमाल पर जोर दिया और इसे देश की महत्वपूर्ण संपत्ति बताया। उन्होंने कहा कि विभागों के बीच सोचने और काम करने के तरीके में सुधार होना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने सरकारी विभागों, विश्वविद्यालयों और युवाओं के बीच बेहतर संवाद पर जोर दिया, ताकि नीतियां बनाने में नए विचार शामिल हो सकें। उन्होंने देश के रक्षा उद्योग को मजबूत बनाने और उसे वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया।।

कोविड महामारी और पश्चिम एशिया संकट का उदाहरण देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अलग-अलग विभागों के बीच बेहतर तालमेल सरकार की कामकाज की संस्कृति का हिस्सा बनना चाहिए। प्रधानमंत्री ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई के बेहतर इस्तेमाल की भी बात कही। उन्होंने कहा कि एआई के साथ मानवीय विशेषज्ञता और निगरानी भी जरूरी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की बड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए सभी मंत्रालयों और विभागों को मिलकर काम करना होगा। बैठक में कैबिनेट सचिव, विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के सचिव तथा प्रधानमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों के लिए सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति पर सवाल उठाए

0
नई दिल्ली।  सर्वोच्च न्यायालय ने छात्रों के लिए सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति के कई पहलुओं पर सवाल उठाए है। इनमें पाठ्यपुस्तकों और शिक्षकों की...

सरकार ने 31 अक्टूबर तक 10 लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने इस साल 31 अक्टूबर तक 10 लाख मीट्रिक टन तक कच्ची चीनी के शुल्क रहित आयात को इजाज़त दे दी...

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग और पुलिस के खिलाफ हिंसा...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने पिछले महीने नई दिल्ली के जंतर-मंतर और देश भर में अन्य जगहों पर छात्रों के विरोध प्रदर्शनों के दौरान...

देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन

0
देहरादून:  भारत-नेपाल के अधिकारियों के बीच देहरादून में 14वीं संयुक्त कार्य समूह बैठक शुरू हो गई है। दरअसल, दो दिवसीय यानी 20 और 21...

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और विधायक ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को त्वरित...

0
देहरादून। ऋषिकेश क्षेत्र के गौहरी माफी एवं रायवाला के बाढ़ एवं जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का गुरुवार को आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक एवं विधायक...