नई दिल्ली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट ने कहा कि राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण और भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो द्वारा विकसित मृदा डेटाबेस और सूचना प्रणाली फसल सुधार, कृषि विकास और निर्णय-सहायता प्रणालियों के निर्माण के लिए एक महत्वपूर्ण आधार है।
नागपुर में ब्यूरो के 50वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए डॉ. जाट ने कहा कि बदलती राष्ट्रीय जरूरतों और प्राथमिकताओं के अनुरूप ब्यूरो सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।
इस अवसर पर देश में मृदा संसाधनों के मानचित्रण, मृदा संबंधी जानकारी तैयार करने और भूमि उपयोग नियोजन के क्षेत्र में ब्यूरो के महत्वपूर्ण योगदान के पांच दशक पूरे होने का उत्सव मनाया गया।

















