24.5 C
Dehradun
Saturday, August 29, 2026


spot_img

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ 1500 से अधिक लोग लापता

नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत और बचाव दल नदी के किनारों और बस्तियों में जीवित बचे लोगों और बाढ़ में बह गए शवों की तलाश कर रहे हैं।

दक्षिण-पश्चिमी चीन में 5.1 तीव्रता के भूकंप के बाद फिर से बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। इसलिए अधिकारियों ने प्रभावित जिलों से 800 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। भोटे कोशी नदी के उद्गम स्थल के पास बाढ के मलबे से बनी झील और तिब्बत के एक बांध के टूटने की खबर ने एक बार फिर बाढ़ की आशंका को बढ़ा दिया है। नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण त्रिशुली क्षेत्र के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का आदेश दिया गया है। त्रिशुली और रसुवा के बीच सड़क निर्माण कार्य रोक दिया गया है।

स्‍थानीय निवासियों ने बताया है कि बाढ़ का पानी भर जाने से त्रिशुली और धोबी नदी क्षेत्रों में उनके घर, दुकानें और सामान बह गए हैं। दुर्गम क्षेत्रों और प्रतिकूल मौसम के कारण राहत और बचाव कार्यों में बाधा आ रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...

खेल विश्वविद्यालय के लिए 94 पदों का सृजन, संचालन का रास्ता साफः खेल मंत्री...

0
देहरादून। हल्द्वानी के गौलापार में स्थापित किए जा रहे खेल विश्वविद्यालय के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद...