22.5 C
Dehradun
Tuesday, August 18, 2026


spot_img

गैरसैण में लाठी चार्ज, प्रदेश भर में सियासी बबाल सीएम ने दिए जाँच के आदेश |Postmanindia

चमोली के घाट क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के लिए आंदोलन कर रहे स्थानीय प्रदर्शनकारियों पर विधानसभा घेराव के दौरान हुए बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज का मामला अब तूल पकड़ चुका है पहाड़ से सुलगी ये आंदोलन की चिंगारी पूरे प्रदेश में फैल चुकी है. एक ओर प्रदर्शनकारी पुलिस के कुछ कम अनुभव के अधिकारियों को दोष दे रहे हैं, वहीं पुलिस कहना है कि प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस पर पथराव किया गया. इधर इस मामले में ख़ुफ़िया तंत्र और जिला पुलिस पूरी तरह फैल नज़र आई. बहरहाल इस मामले के तूल पकड़ते ही अब सियासी बयानबाज़ी भी शुरू हो गई है.

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत में घटना पर दुख जताते हुए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं वहीं अब इससे पूरे मामले पर सियासत भी शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री ने लिखा गैरसैंण के समीप दीवालीखाल में घाट ब्लाक के लोगों द्वारा किये जा रहे प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों व पुलिस प्रशासन के बीच घटित घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और इसको गंभीरता से लेते हुए सम्पूर्ण घटनाक्रम की मजिस्ट्रेटी जांच कराए जाने के साफ निर्देश दे दिए हैं. दोषियों को किसी भी हाल में नहीं छोड़ा जाएगा. वहीं इस मामले पर DGP अशोक कुमार ने कहा कि “जो घटना गैरसैंण में घटी है, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. पथराव में कुछ पुलिस कर्मियों को भी चोटें आई हैं. मैं आश्वस्त करना चाहूँगा कि हम घटना की पूर्णतयः निष्पक्ष जांच कराएंगे एवं दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे”

विपक्ष का प्रदेश भर में प्रदर्शन

इधर इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर कांग्रेस ने सभी जिला मुख्यालयों पर इस मुद्दे को लेकर सरकार का पुतला दहन करने का ऐलान किया है. पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी इस पर टिप्पणी करते हुए लिखा है कि गैरसैंण में नंदप्रयाग-घाट सड़क की माँग कर रहे आंदोलनकारियों पर पुलिस द्वारा की गई बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज की घोर निंदा करता हूँ. नंदप्रयाग-घाट क्षेत्र के लोग लम्बे समय से सड़क की माँग को लेकर आंदोलनरत हैं, नंदप्रयाग घाट क्षेत्र के लोगों पर सरकार ने पुलिस से बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज कराकर अपनी कायरता का परिचय दिया है, जिसमें हमारी कई माताएं-बहने भी बुरी तरह घायल हुई हैं, इसकी जितनी भी निंदा की जाय वो कम है

ये भी पढ़ें: गंगा किनारे हुआ 29वें सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारंभ

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत तैनात 200 से अधिक भारतीय शांति सैनिकों को यूएन...

0
नई दिल्ली।  दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत तैनात 200 से अधिक भारतीय शांति सैनिकों को उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रतिष्ठित यूएन...

कतर में रहने वाले भारतीयों के लिए UPI के माध्यम से घर पैसे भेजने...

0
नई दिल्ली। यूपीआई से संचालित पोस्ट्रांसफर पर आधारित कतर से भारत में धन भेजने की सेवा शुरू हो गई है। इस सेवा के माध्‍यम...

शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने परीक्षा सुधारों पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की

0
नई दिल्ली।  शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने नई दिल्ली में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी – एनटीए के महानिदेशक और अन्य...

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के तहत 31 नये प्रस्तावों को मंजूरी दी

0
नई दिल्ली। सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के तहत 31 और आवेदनों को मंजूरी दी है। करीब 7,900 करोड़ रुपये से अधिक के...

अगले 15 दिन दोनों मंडलायुक्त करेंगे फील्ड विजिट, जनपदों में करेंगे कैंप

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान...