21.7 C
Dehradun
Thursday, July 9, 2026


spot_img

हम कामकाज रोककर आपदा पर करते चर्चा, विपक्ष ने जनता का पैसा बर्बाद कियाः सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा हम नियम-310 के अंतर्गत सदन का कामकाज रोककर आपदा पर चर्चा करते, सरकार तैयार भी थी लेकिन विपक्ष पहले से ही सदन न चलने की मंशा लेकर यहां पहुंचा था। सदन के भीतर सोने के बजाय अगर विपक्ष के साथी आपदा प्रभावितों के बीच जाकर सोते तो उनका कष्ट समझ आता। सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद सीएम धामी मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि हम अवैध मदरसों को लेकर अल्पसंख्यक विधेयक लेकर आए लेकिन विपक्ष को इससे कोई मतलब नहीं था। सीएम ने कहा कि मैं खुद सदन शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और विधायक प्रीतम सिंह से मिला था। उनसे सदन चलाने का अनुरोध किया था लेकिन उन्हें जनता के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है।
सीएम धामी ने कहा कि अपने निजी हितों के कारण विपक्ष ने सदन नहीं चलने दिया। जनता का इतना पैसा बर्बाद हो गया। सदन में न आपदा पर चर्चा हुई न किसी अन्य मुद्दे पर होने दी। आपदा में सत्र आहूत करता बड़ी चुनौती था, जिसको हमने पूरा करके दिखाया। सत्र की सभी तैयारी पहले से ही सरकार ने कर ली थी लेकिन पहले ही दिन से विपक्ष की मंशा यहां से सत्र चलाने की नहीं थी। पहले ही दिन आठ बार सदन की कार्यवाही स्थगित हुई।
सीएम धामी ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार रही है। मेरे अनुरोध के बाद भी विपक्ष अपनी मनमानी पर अड़ा रहा। सबसे बड़ा मुद्दा आपदा का है जिस पर चर्चा होनी चाहिए थी लेकिन विपक्ष के हंगामे से यह चर्चा नहीं हो पाई। सत्ता पक्ष के विधायक भी इस पर चर्चा करना चाहते थे लेकिन विपक्ष को लगता था अगर इस पर चर्चा होगी तो उनके पास कहने को कुछ नहीं होगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अनुपूरक बजट में विकास की कई योजनाएं हैं, जिनको अब धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में जहां कांग्रेस की जीत हुई, वहां कोई धांधली का सवाल नहीं उठाया। जहां हार हुई, वहां धांधली का आरोप लगा रहे हैं। यह बताता है कि पंचायत चुनाव का परिणाम भाजपा के पक्ष में आने से विपक्ष बौखला गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देहरादून महायोजना-2041ः जनता की आवाज से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य

0
देहरादून। राजधानी देहरादून के भावी विकास की दिशा तय करने वाली देहरादून महायोजना-2041 को जनभागीदारी के आधार पर अंतिम रूप देने के लिए मसूरी-देहरादून...

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से रेल परियोजनाओं एवं कनेक्टिविटी विस्तार पर की चर्चा

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर राज्य में रेल अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण, रेल...

ग्रामीण सड़कों को युद्धस्तर पर खोलने तथा नदियों के जलस्तर की लगातार निगरानी के...

0
देहरादून। प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा तथा आगामी दिनों के लिए मौसम विभाग द्वारा जारी भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए मुख्यमंत्री...

कम ऋण-जमा अनुपात वाले जनपदों में विशेष अभियान चलाने के सीएम ने दिए निर्देश

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की 97वीं बैठक में बैंकिंग सेवाओं, ऋण वितरण, वित्तीय...

प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे। हवाई अड्डे पर ऑस्ट्रेलिया की मंत्री...