25.9 C
Dehradun
Sunday, July 26, 2026


spot_img

उत्तराखंड के 20 आईएएस और 5 आईपीएस का दिल्ली बुलावा, ये है वजह |Postmanindia

देश के पांच राज्यों अगले कुछ दिनों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और इसको लेकर चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान कर चुका है. इन सभी 5 राज्यों में अलग अलग चरणों में चुनाव होने हैं लिहाजा चुनाव ड्यूटी के लिए विभिन्न अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई जानी शुरू कर दी गई है. इसी कड़ी में उत्तराखंड के 20 आईएएस अधिकारियों की भी चुनाव में ड्यूटी लगाने की तैयारी की गई है, यही नहीं प्रदेश के 5 आईपीएस अधिकारियों को भी चुनाव ड्यूटी के लिए बुलावा आया है.

इन सभी अधिकारियों को 3 मार्च यानी आज नई दिल्ली स्तिथ विज्ञान भवन ने ब्रीफिंग के लिए बुलाया गया है. जिसके लिए भारत निर्वाचन आयोग ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड को पत्र भेजकर अवगत कराया है. आयोग की तरफ से जारी किए गए आदेश के अनुसार, भारत निर्वाचन आयोग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जिन अधिकारियों का केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में शामिल किया गया है उनको ब्रीफिंग में शामिल होना अनिवार्य है. ऐसे में जो अधिकारी ब्रीफिंग में शामिल नही होगे, उन अधिकारियों पर निर्वाचन आयोग द्वारा अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा सकती है.

इधर इस मामले ओर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एसए मुरुगशन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड शासन को एक पत्र भेजा है जिसमें 20 आईएएस और 5 आईपीएस अधिकारियों को ब्रीफिंग के लिए दिल्ली बुलाया गया है. हालांकि, इन अधिकारियों की ड्यूटी कहा लगाई जाएगी ये निर्णय भारत निर्वाचन आयोग खुद कर रहा है।

इन आईएएस अधिकारियों के नाम है शामिल…..

  • आईएएस लालरिनलैना फनाई
  • आईएएस आर मीनाक्षी सुंदरम
  • आईएएस डी सेंथिल पांडियन
  • आईएएस कुर्वे सचिन शरदचंद्र
  • आईएएस डॉ रंजीत कुमार सिन्हा
  • आईएएस चंद्रेश कुमार यादव
  • आईएएस हरि चंद्र सेमवाल
  • आईएएस विनोद प्रसाद
  • आईएएस वी षणमुगम
  • आईएएस डॉ आर राजेश कुमार
  • आईएएस दीपेंद्र कुमार चौधरी
  • आईएएस डॉ नीरज खारवाल
  • आईएएस विनोद कुमार सुमन
  • आईएएस सविन बंसल
  • आईएएस रणवीर सिंह चौहान
  • आईएएस युगल किशोर पंत
  • आईएएस बाल मयंक मिश्रा
  • आईएएस रामबिलास यादव
  • आईएएस डॉ अहमद इकबाल
  • आईएएस नितिन सिंह भदौरिया

इन आईपीएस अधिकारियों के नाम है शामिल

  • आईपीएस पीवीके प्रसाद
  • आईपीएस अमित सिन्हा
  • आईपीएस अजय प्रकाश अंशुमन
  • आईपीएस केवल खुराना
  • आईपीएस मुख्तार मोहसिन

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में दर्जाधारी शादाब शम्स को बंगाल चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी

spot_img

Related Articles

Latest Articles

एसटीएफ ने 25 लाख की साइबर ठगी का मास्टरमाइंड बंगाल से गिरफ्तार किया

0
देहरादून। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की साइबर क्राइम पुलिस ने 24.95 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते...

मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में लेखकों एवं साहित्यकारों से किया संवाद

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन, देहरादून में प्रदेशभर से आए वरिष्ठ लेखकों एवं साहित्यकारों...

मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों के साथ पीएम की मन की बात के 136वें संस्करण...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गाँधी पार्क, देहरादून में पूर्व सैनिकों, शहीद सैनिकों के परिजनों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...

परमवीर चक्र से सम्मानित वीरों के लिए अनुग्रह राशि डेढ़ करोड़ से बढ़ाकर 2...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गांधी पार्क, देहरादून स्थित शहीद स्मारक पर कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर पर पुष्पचक्र...

प्राचीन बौद्ध स्थल सारनाथ यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल

0
नई दिल्ली। प्राचीन बौद्ध स्थल सारनाथ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। विश्व के सबसे पवित्र बौद्ध तीर्थ स्थलों...