24.1 C
Dehradun
Monday, August 31, 2026


spot_img

रायपुर में आर्मी फायरिंग रेंज में देर रात धमाका, युवक की मौत |Postmanindia

देहरादून के रायपुर इलाके में मंगलवार देर शाम आर्मी फ़ायरिंग रेंज में धमाका होने से दहशत फैल गई. घटना में एक युवक बुरी तरह ज़ख़्मी हो गया, जिसने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया. मंगलवार देर शाम स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि एक व्यक्ति घायल अवस्था में आर्मी फायरिंग रेंज मालदेवता रोड के अंदर पड़ा है उक्त सूचना पर तुरंत थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची उक्त मौका महाराणा प्रताप चौक से आगे मालदेवता रोड पर आर्मी फायरिंग रेंज के अंदर करीब डेढ़ किलो मीटर नदी के पास का है. मौके पर देखा तो एक व्यक्ति जिसका सर व चेहरा बुरी तरह से फटा हुआ था एवं जांच करने पर पूछताछ करने पर जिसका नाम अमित राणा पुत्र स्वर्गीय अशोक राणा उम्र करीब 35 वर्ष निवासी रांझावाला थाना रायपुर मालूमात हुआ

प्रथम दृष्टया जानकारी करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त व्यक्ति लोहा आदि कबाड़ लेने के आशय से फायरिंग रेंज के अंदर घुसा था एवं आर्मी एरिया में जो ग्रिनेड फायरिंग रेंज है उसके कर काफी अंदर कोई संभवत या विस्फोटक पदार्थ फटने से उक्त व्यक्ति की मृत्यु हो गई है. एसओ रायपुर दिलवर नेगी ने बताया कि जांच करने पर प्रथम दृष्टया पाया कि उक्त व्यक्ति के शव के पास एक लोहे का टुकड़ा एवं बारूद भी प्राप्त हुआ है. संभवतया कोई विस्फोटक फटने से उक्त व्यक्ति की मृत्यु होना प्रतीत हो रही है. मृतक के शव को कब्जे में लिया गया है. पंचायत नामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही कल समय से की जाएगी. मृतक अमित राणा पैसे से मजदूरी आदि का ही काम करता था. उक्त प्रकरण के संबंध में जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड के 20 आईएएस और 5 आईपीएस का दिल्ली बुलावा, ये है वजह

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...