24.7 C
Dehradun
Thursday, July 9, 2026


spot_img

कुंभ मेले के शुरू होते ही साधु संतों ने उठाई ये माँग, देखें वीडियो |Postmanindia

कुम्भ 2021 का आगाज हो चुका है जिस पर कोरोना के संक्रमण का खतरा बना हुआ होने के कारण उच्च न्यायालय और सरकार द्वारा कई प्रतिबन्ध लगाये गये हैं. जिस पर संतों की सबसे बड़ी संस्था अखाड़ा परिषद ने सरकार ओर उच्च न्यायालय से कुछ रियायत दिए जाने की माँग की है. कोविड 19 के कारण संक्रमण को देखते हुए उच्च न्यायालय , केन्द्र सरकार और राज्य सरकार ने कोविड गाइडलाइन के नाम पर कई प्रतिबन्ध लगाये है जिनसे कुछ रियायात दिए जाने की मांग करते हुए अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेन्द्र गिरी ने कहा है कि एक अप्रैल से कुछ की विधिवत शुरूआत हो चुकी है और श्रृद्धालु कुम्भ में आने का मन मना चुके है.

उन्होंने कहा कि कोविड के संक्रमण को देखते हुए यह जरूरी है कि सभी लोग कोविड के नियमों का पालन करते हुए मास्क पहने, बार बार हाथ धोए और एक दूसरे से 2 गज से दूरी बना कर रखें. लेकिन वे मुख्यमंत्री और उच्च न्यायालय से अपील करते है कि कोविड के नाम पर इतने प्रतिबन्ध लगाना ठीक नही है. उन्होंने कहा कि गाइडलाइन के अनुसार कोविड टेस्ट तो सही पर रजिस्ट्रेन और चैकिंग ठीक नहीं, इससे कुम्भ क्षेत्र में आने वाले बाॅडरों पर गाडियों की लम्बी लम्बी लाइने लग जाएगी, जिससे जहां एक और प्रशासन को कठनायी होगी तो वही कुम्भ में आने वाले श्रृद्धालुओं को भी दिक्कतें झोलनी पड़ेगी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कुछ ऐसा करें की कुम्भ में आने वाले श्रृद्धालु खुले मन से आए और सभी लोग पढ़े लिखे है वे आशा करते है कि सभी लोग कोविड के नियमों का पालन करेगें. उन्होंने हरिद्वार के व्यापारियों के विषय में भी कहा कि हरिद्वार का व्यापारी पिछले ढेड साल से कुम्भ का इंतजार कर रहा है अगर श्रृद्धालु नहीं आएगें तो लाॅकडाउन का मारा व्यापारी और परेशान हो जाएगा. उन्होंने कहा कि श्रृद्धालुओं के आने से मेले का स्वरूप भी अच्छा होगा और श्रृद्धालुओं को रोककर मेला सफल नहीं हो सकता.

ये भी पढ़ें: पहाड़ों में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था ने ली एक गर्भवती नर्स की जान

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे। हवाई अड्डे पर ऑस्ट्रेलिया की मंत्री...

विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में भारत का स्थान बरकरार

0
नई दिल्ली।  अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष- आई.एम.एफ के चालू वर्ष में 7 प्रतिशत की वृद्धि दर के अनुमान के साथ भारत, विश्व की सबसे तेजी...

इसरो ने गगनयान मिशन के लिए मुख्य पैराशूट का सफल परीक्षण किया

0
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो ने मध्य प्रदेश के श्योपुर में गगनयान मिशन के लिए एकीकृत मुख्य पैराशूट एयरड्रॉप परीक्षण-आईएमएटी सफलतापूर्वक पूरा...

बदरीनाथ मंदिर चंदा चोरी में बोले सीएम धामी, गौ हत्या व मां बाप हत्या...

0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी होने के मामले में बड़ा बयान दिया है। हरिद्वार में एक धार्मिक कार्यक्रम...

बदरीनाथ धाम चढ़ावे की धनराशि हेराफेरी मामले में बीकेटीसी कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
चमोली। बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की धनराशि में हेराफेरी मामले में  बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष कार्यालय में तैनात व्यक्तिगत सहायक प्रमोद नौटियाल...