26.9 C
Dehradun
Wednesday, July 1, 2026


spot_img

नगर परिक्रमा के साथ हुआ झंडा जी मेले समापन |Postmanindia

श्री दरबार साहिब, देहरादून के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में रविवार को ऐतिहासिक नगर परिक्रमा निकली. जहां-जहां से नगर परिक्रमा निकली दूनवासियों ने तहेदिल से संगतों का स्वागत किया. नगर परिक्रमा के दौरान रास्ते भर दूनवासी श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे लगाते रहे. श्री गुरु राम राय जी महाराज के जन्मदिवस (श्री झण्डे जी आरोहण के तीसरे दिन) के तीसरे दिन आयोजित होने वाली एतिहासिक नगर परिक्रमा का स्वागत करने के लिए दूनवासी साल भर इंतजार करते हैं. नगर परिक्रमा के रूट पर हर जगह संगत का ज़ोरदार स्वागत किया गया. भजन कीर्तन के बीच श्रद्धालुओं को गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने आशीर्वाद दिया. काबिलेगौर है कि इस साल कोरोना संक्रमण के चलते नगर परिक्रमा का रूट बेहद छोटा व परिवर्तित किया गया था.

श्री दरबार साहिब परिसर से सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर ऐतिहासिक नगर परिक्रमा शुरू हुई. नगर परिक्रमा भण्डारी चैक-दर्शनी गेट-लक्खीबाग-सहारनपुर चैक-श्री महंत साहिबान के समाधि स्थल होते हुए श्री श्री दरबार साहिब परिसर पर सम्पन्न हुई. संगतें श्री गुरु महाराज के जयकारे लगाती व दून के श्रद्धालु भी जवाब में जयकारे के साथ हाथ जोड़कर उनका अभिवादन करते. इस नज़ारे का साक्षी बनने के लिए नगर परिक्रमा के रूट पर  श्रद्धालु मौजूद रहे. श्री दरबार साहिब परिसर मंे खुशी का प्रसाद वितरित किया गया व इस वर्ष के श्री झण्डे जी मेले के समापन की घोषणा भी हो गई.

श्री दरबार साहिब देहरादून के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि ऐतिहासिक नगर परिक्रमा में शामिल होने के लिए देश-विदेश से संगतें देहरादून पहुंचती हैं. दूनवासियों ने अतिथि देवो भवः के भाव को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चरितार्थ किया इसके लिए संगतों ने दूनवासियों का विशेष आभार जताया है. हर साल दूनवासियों की ओर से संगत का जिस स्नेह व अपनेपन के साथ स्वागत किया जाता है उस प्रेम को पाने के लिए संगत हर साल भारी संख्या मंे दून पहुंचती है. उन्होंने श्री झण्डे जी मेले के सफल आयोजन व गुरु संगत को दिए गए स्नेह व सम्मान के प्रति समस्त दूनवासियों का हार्दिक आभार जताया. मेले के सफल आयोजन मंे पुलिस, प्रशासन व मीडिया की भूमिका पर सभी का धन्यवाद दिया. अपने संदेश में कहा कि श्री गुरु राम राय जी महाराज का आशीर्वाद व कृपा आप सभी पर बनी रहे.

ये भी पढ़ें: विचारधारा को परे रख कुम्भ में एकजुट दिखेंगे आरएसएस और सेवादल, पढ़िए खास ख़बर

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा तीर्थ में विभिन्न मंत्रालयों के सचिवों से की बातचीत

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नई दिल्ली के सेवा तीर्थ में विभिन्न मंत्रालयों के सचिवों से बातचीत की। चर्चा दो प्रमुख विषयों पर...

अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान, तीर्थ यात्रियों के ठहरने के...

0
नई दिल्ली।  वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के साथ 55 हजार तीर्थ यात्रियों के ठहरने के लिए व्यापक...

VB-G RAM G अधिनियम, कल से पूरे ग्रामीण भारत में होगा लागू

0
नई दिल्ली। विकसित भारत – गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) – वीबी जी-राम-जी अधिनियम, 2025 कल से पूरे ग्रामीण भारत में लागू हो...

मंत्री का नगर पालिका में छापा, गायब मिले कई अधिकारी व कर्मचारी

0
उधमसिंहनगर। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जसपुर नगर पालिका परिषद में छापा मारा। छापे के दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जबकि...

ऋषिकेश में एमडीडीए का बुलडोजर एक्शन, भू-माफियाओं पर बड़ा प्रहार, पांच ठिकानों पर सीलिंग-ध्वस्तीकरण

0
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और भू-माफियाओं के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम देते...