24.2 C
Dehradun
Thursday, August 20, 2026


spot_img

स्मार्ट सिटी के कामों का CM ने किया औचक निरीक्षक, धूल उड़ी तो अधिकारी रहें तैयार |Postmanindia

यूं तो मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत लगातार प्रदेश में विकास कार्यों की पिछले कई दिनों से समीक्षा कर रहे हैं लेकिन आज सीएम तीरथ सिंह रावत अचानक से राजधानी देहरादून की सड़कों पर औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे. दोपहर करीब 2 बजे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत गांधी रोड स्थित जैन इंटर कॉलेज में मेयर सुनील गामा के माताजी की तेहरवी से लौट रहे थे तभी उन्होंने स्मार्ट सिटी के कार्यों का औचक निरीक्षण किया.

बिना किसी पूर्व जानकारी के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत में कई स्थानों पर निरीक्षण कर स्मार्ट सिटी के तहत हो रहे कार्यों की धीमी गति पर अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई. मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम की जानकारी ना तो सीएम स्टाफ को थी, नाही किसी अधिकारी. मुख्यमंत्री ने अचानक से घंटाघर के पास अपना काफिला रोका सीएम के निरीक्षण की जानकारी जैसे ही स्मार्ट सिटी के सीईओ और डीएम देहरादून आशीष श्रीवास्तव को मिली तो आनन-फानन में हाँफते- हाँफते आशीष श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गए. सीएम ने दो टूक शब्दों में जिलाधिकारी को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि कल से शहर में स्मार्ट सिटी के कामों के दौरान कहीं भी धूल उड़ती हुई नहीं दिखनी चाहिए. अगर स्मार्ट सिटी के कामों में जनता को परेशानी झेलनी पड़े तो अधिकारी भी परेशानी झेलने के लिए तैयार रहें.

बड़ी बात यह है कि मुख्यमंत्री ने आज यह अपना कार्यक्रम इसलिए भी बनाया की रविवार को बाजार बंद होने की वजह से शहर में भीड़भाड़ कम होती है और सीएम का क़ाफ़िला रुकने से आम जनता को जाम से नहीं जूझना पड़ेगा. सीएम ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जितना कार्य प्रगति पर चल रहा है पहले उसको पूरा करें तभी आगे के निर्माण कार्यों के लिए सड़क की खुदाई करें.

ये भी पढ़ें: बड़ी खबर, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी हुए कोरोना पॉजिटिव

spot_img

Related Articles

Latest Articles

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और विधायक ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को त्वरित...

0
देहरादून। ऋषिकेश क्षेत्र के गौहरी माफी एवं रायवाला के बाढ़ एवं जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का गुरुवार को आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक एवं विधायक...

सच्चा नेतृत्व शक्ति या पद से नहीं, नैतिक आचरण से मापा जाताः उपराष्ट्रपति सी.पी....

0
देहरादून/मसूरी। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में 2024 बैच के आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों के प्रशिक्षण के दूसरे चरण...

मुख्य सचिव ने ली आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर...

0
-इवेक्यूएशन के लिए सेक्टरवाइज प्लान किया जाए तैयारः मुख्य सचिव देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में कुंभ मेला-2027 के दौरान आपदा...

ईरान ने खाड़ी देशों को अमरीका के सैन्य अभियानों में सहयोग न करने की...

0
नई दिल्ली। ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अली अब्दुल्लाह ने फारस की खाड़ी के दक्षिणी तट के देशों को...

उच्च गुणवत्ता और लागत प्रभावी अवसंरचना सर्वोच्च प्राथमिकता: नितिन गडकरी

0
नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने  कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता लागत को संतुलित बनाए रखते हुए उच्च गुणवत्ता...