29.1 C
Dehradun
Tuesday, June 16, 2026


spot_img

कोरोना के बढ़ते मामलों को देख सरकार का डिग्री कॉलेज को लेकर बड़ा फ़ैसला |Postmanindia

प्रदेश में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई ऑन लाइन और ऑफ लाइन दोनों मोड़ में जारी रहेगी. ताकि छात्रों की पढ़ाई में किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न न हो. इस संबंध में उच्च शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को शीघ्र निर्देश जारी करने के आदेश दे दिए हैं. उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि जिस तरह से राज्य में कोरोना का प्रभाव बढ़ता जा रहा है उसको देखते हुए उच्च शिक्षा के अंतर्गत छात्र-छात्राओं की पढ़ाई ऑफ एवं ऑन लाइन दोनों मोड़ में कराने का निर्णय लिया है. उन्होंने बताया है कि प्रमुख सचिव को इस संबंध में शीघ्र आदेश जारी करने के निर्देश दिए गए हैं. ताकि राज्य के समस्त निजी एवं सरकारी विश्वविद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्रों की दोनों मोड़ में पढ़ाई जारी रखी जा सकेगी.

उन्होने बताया कि विज्ञान वर्ग एवं प्रयोगात्मक विषय के छात्र-छात्राएं अपने संस्थानों में आ कर पढ़ाई कर सकेंगे जबकि अन्य विषय के छात्र-छात्राएं घर बैठे भी ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे. दोनों मोड़ो में पढ़ाई सुनिश्चित कराने के लिए  विश्वविद्यालय स्तर पर कुलपति मॉनिटरिंग करेंगे एवं राजकीय महाविद्यालय स्तर पर निदेशक उच्च शिक्षा मॉनिटरिंग कर शासन को प्रत्येक माह अपनी रिपोर्ट प्रेषित करेंगे. इसी प्रकार  राजकीय महाविद्यालयों के प्राचार्य अपने संस्थान की रिपोर्ट निदेशक उच्च शिक्षा को प्रस्तुत करेंगे. सभी 106 महाविद्यालयों में से 94 महाविद्यालयों को 4जी कनेक्टिविटी से जोड़ दिया है. शेष महाविद्यालयों को भी 30 अप्रैल तक 4जी कनेक्टिविटी से जोड़ दिया जाएगा. उच्च शिक्षा मंत्री ने आगे बताया कि सभी राजकीय विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में पुस्तकालय, बिजली, पेयजल, स्मार्ट क्लास, ई-बोर्ड, ई-लाइब्रेरी, कम्प्यूटर, आधुनिक प्रयोगशाला उपकरण, फर्नीचर आदि 14 चिन्हित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई है.

ये भी पढ़ें: आस्था के महाकुम्भ में पवित्र शाही स्नान पर 13 अखाड़े लगाएंगे आस्था की डुबकी

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रवर्तन निदेशालय ने रहेजा डेवलपर्स लिमिटेड की 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा की अचल...

0
नई दिल्ली।  प्रवर्तन निदेशालय ने रहेजा डेवलपर्स लिमिटेड की 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा की अचल संपत्तियों, को अस्थायी रूप से ज़ब्त किया है।...

अहमदाबाद पुलिस ने नीट परीक्षा से जुड़े स्कैम के आरोप में राजस्थान और बिहार...

0
नई दिल्ली। अहमदाबाद पुलिस ने नीट परीक्षा से जुड़े धोखाधड़ी और स्कैम के आरोप में राजस्थान और बिहार के तीन लोगों को गिरफ़्तार किया...

DRDO ने स्वदेश में विकसित लंबी दूरी की भू आधारित आक्रमण क्षमता वाली क्रूज...

0
नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डी.आर.डी.ओ ने आज ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की भू आधारित आक्रमण क्षमता...

भारत और स्लोवाकिया ने द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के लिए 11 समझौतों पर हस्ताक्षर...

0
नई दिल्ली।  भारत और स्लोवाकिया ने अपने संबंधों को व्यापक साझेदारी के स्तर तक उन्नत करते हुए द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के लिए 11...

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा धर्मनगरी में आस्था का सैलाब

0
हरिद्वार। सोमवती अमावस्या के अवसर पर हरिद्वार में हर की पैड़ी में गंगा स्नान के लिए लाखों श्रद्धालुओं भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को...