13.6 C
Dehradun
Tuesday, February 10, 2026


spot_img

हाईकोर्ट में कोरोना की दस्तक, एक सप्ताह के लिए कामकाज बंद |Postmanindia

उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते कहर का असर पहले सचिवालय अब नैनीताल हाई हाईकोर्ट पर भी पड़ता हुआ नज़र आ रहा है. बार एसोसिएशन के दो दिन पूर्व हुए चुनाव के मुख्य चुनाव अधिकारी रवींद्र बिष्ट एवं मल्लीताल गाड़ी पड़ाव निवासी एक अन्य एडवोकेट समेत कई लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद हाई कोर्ट ने सख़्त कदम उठाए हैं. उत्तराखंड हाई कोर्ट को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है. इस दौरान हाईकोर्ट परिसर को सेनेटाइज किया जाएगा. सोमवार शाम हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल धनंजय चर्तुर्वेदी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उच्च न्यायालय 13, 15 व 16 अप्रैल को बंद रहेगा और कोर्ट में अगली सुनवाई आगामी 19 अप्रैल से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी. गौरतलब है कि इस बीच 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती तथा 17 व 18 अप्रैल को सप्ताहांत के अवकाश हैं.

वहीं हाई कोर्ट एक सप्ताह के लिए बंद करने से पहले कोर्ट ने बीते शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर कोरोना की महामारी की दूसरी लहर को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश के जनपद टिहरी गढ़वाल के जनपद न्यायालय, पारिवारिक न्यायालय सहित बाह्य न्यायालयों में नौ अप्रैल से दो सप्ताह के लिए नियमित कामकाज को रोक दिया था. इतना ही नहि देहरादून व हरिद्वार जिलों में पहले ही राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन स्थगित किया जा चुका है.

यह भी पढ़ें: देश में आज से टीका उत्सव की शुरुआत, पीएम मोदी ने लोगों से की 4 महत्वपूर्ण अपील

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विभागीय आपदा प्रबंधन योजना बनाने की डेडलाइन तय, सचिव विनोद कुमार सुमन ने 28...

0
देहरादून। सेंडाई  फ्रेमवर्क (2015-2030) के लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति सुनिश्चित करने के लिए सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने राज्य के...

राज्य की लाखों महिलाओं के संघर्ष, साहस और आत्मविश्वास को मिलेगी नई दिशा

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए महिला सशक्तिकरण एवं...

कर्नाटक कांग्रेस नेतृत्व विवाद: शिवकुमार को CM बनाने की फिर उठी मांग, 80 से...

0
बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ता के नेतृत्व को लेकर जारी विवाद एक बार फिर से सामने आ गया है। डीके शिवकुमार के एक करीबी विधायक...

भारत और ग्रीस ने सैन्य सहयोग योजना पर किए हस्ताक्षर, हिंद महासागर से भूमध्य...

0
नई दिल्ली। भारत और ग्रीस ने रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए व्यापक समझौता किया है। सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और...

बंगाल में SIR को जानबूझकर रोका जा रहा’, EC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल...

0
नई दिल्ली। चुनाव आयोग (ईसीआई) ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया को जानबूझकर बाधित किया...