32.2 C
Dehradun
Tuesday, July 14, 2026


spot_img

उत्तराखंड में हाई स्पीड 4जी नेट से जुड़े 100 सरकारी डिग्री कॉलेज |Postmanindia

उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत राज्य के सभी सरकारी महाविद्यालयों में 4जी नेटवर्क संचार व्यवस्था को सुदृढ बनाये जाने का अभियान अन्तिम चरण में है. इसी क्रम में 16 अप्रैल 2021 को उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत पौडी जिले के अन्तर्गत दूरस्थ क्षेत्र उफरैंखाल राजकीय महाविद्यालय में 4जी नेटवर्क कनेक्टिविटी का विधिवत लोकार्पण करेंगे. इसी के साथ 4जी नेटवर्क कनेक्टिविटी से जुड़ने वाला यह 100वाँ महाविद्यालय होगा. उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश में कोरोना के प्रभाव को देखते हुए गत वर्ष सितम्बर माह में विभाग ने राज्य के समस्त 105 महाविद्यालयों को 4जी नेटवर्क कनेक्टिविटी से जोडने का निर्णय लिया गया था जिसके तहत सभी विभागीय प्रक्रियों को पूर्ण करते हुए अतिथि तक राज्य के 99 महाविद्यालयों में उपरोक्त संचार सेवा को बहाल कर दिया गया है. जबकि 16 अप्रैल 2021 को जनपद पौडी के अन्तर्गत थलीसैंण विकास खण्ड के दूरस्थ क्षेत्र राजकीय महाविद्यालय उफरैंखाल में प्रातः 9.30 बजे 4जी नेटवर्क सेवा का लोकार्पण किया जायेगा. इसके साथ ही यह राज्य का 100वाॅं राजकीय महाविद्यालय होगा जो कि इस सुविधा से लैस हो जायेगा.

डाॅ0 रावत ने कहा कि विभाग ने कोराना के बढते प्रभाव को देखते हुए आफ लाईन एवं आॅन लाईन दोनो मोड में छात्र छात्राओं की पढाई कराने का निर्णय लिया है. ताकि जो छात्र महाविद्यालय में नही आ सकते है उन्हे घर बैठे आॅन लाईन पढाई का विकल्प मिल सके. इसी क्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने बताया कि आगामी जुलाई माह तक महाविद्यालय को अपना भवन मिल जायेगा जिसका निर्माण कार्य अन्तिम चरण में है. उन्होने कहा कि महाविद्यालय को अपना भवन मिलते ही अन्य मूलभूत सुविधाए भी मुहैया करा दी जायेंगी. अपने दो दिवसीय क्षेत्र भम्रण के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत 16 अप्रैल 2021 को 11 बजे राजकीय जूनियर हाई स्कूल पापातोली में फर्नीचर वितरण तथा 01 बजे थलीसैण विकास खण्ड मुख्यालय में राठ विकास प्राधिकरण द्वारा चयनित लाभार्थियों को बकरी वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के साथ ही यहाॅ के पार्टी कार्यकार्ताओं के साथ बैठक भी करंगे. इसके अतिरिक्त डाॅ. रावत दोपहर 12 बजे पीठसैण में आगामी 23 अप्रैल 2021 को आयोजित होने वाले पेशावार काॅड के महानायक वीर चन्द्र सिंह गढवाली के स्मारक लोकार्पण एवं मूर्ति अनावरण कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी करेंगे.

यह भी पढ़ें: सल्ट उपचुनाव के प्रचार का आख़िरी दिन, आज सल्ट में गरजेंगे हरदा

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र को निर्देश, वायुयान नियमों को 2 सप्ताह के भीतर रिकॉर्ड...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को भारतीय वायुयान अधिनियम, 2024 के अंतर्गत बनाए गए नियमों को दो सप्ताह के भीतर रिकॉर्ड पर...

नीट यूजी 2026 री-एग्जाम की OMR शीट जारी

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी –एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी 2026 की पुनः परीक्षा के लिए ओएमआर शीट...

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 17 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के तहत नलकूप निर्माण, सीवरेज लाईन बिछाये जाने तथा आपदा प्रभावितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध...

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए 451.63 करोड़ की विशेष सहायता...

0
देहरादून। उत्तराखंड को आधारभूत अवसंरचना एवं पूंजीगत विकास कार्यों को गति देने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी वित्तीय सहायता प्रदान की है। भारत...

प्रदेश में स्टेट साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर स्थापित करने के मुख्य सचिव ने दिए...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में साइबर क्राइम को लेकर सचिव गृह एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस...