20.9 C
Dehradun
Thursday, April 30, 2026


spot_img

टिहरी में कोविड सेंटर से भागे 20 मरीज, मुकदमा दर्ज, पुलिस का कर रही तलाश |Postmanindia

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के बीच टिहरी जिले स्थित नरेंद्र नगर के श्रीदेव सुमन अस्पताल के कोविड केयर सेंटर में भर्ती 20 कोरोना संक्रमित मरीजों के फरार होने के बाद में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस फरार चल रहे कोरोना संक्रमितों की तलाश में जुट गई है, लेकिन मोबाइल से भी पुलिस किसी की भी लोकेशन ट्रेस नहीं कर पाई. सुरक्षा की दृष्टि से अब कोविड केयर सेंटर में दो पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई हैं. अस्पताल से कोरोना संक्रमितों के भागने पर स्थानीय लोग स्वास्थ्य विभाग की लचर कार्य प्रणाली पर कई तरह के सवाल उठा रहे हैं.कोरोना संक्रमितों की देखभाल के लिए जिला प्रशासन की ओर से नरेंद्रनगर श्रीदेव सुमन अस्पताल को कोविड केयर सेंटर बनाया गया है.

कोविड केयर सेंटर में बीते दिन 38 लोग भर्ती थे, लेकिन शनिवार शाम को 20 लोग वहां से फरार हो गए. मरीजों के गायब होने का पता अस्पताल प्रशासन को रात में उस वक्त चला जब वहां भोजन परोसने कर्मचारी पहुंचे. अधिक भोजन वापस बचने पर वार्ड में भर्ती संक्रमितों की गिनती की गई, तो 20 लोग वहां से नदारद मिले.संक्रमित मरीजों के फरार होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया. सूचना पर देर रात एसडीएम युक्ता मिश्रा और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा. आसपास के क्षेत्रों में फरार चल रहे संक्रमितों की तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चल पाया. जो लोग फरार हुए उनमें दो उत्तराखंड, चार उत्तर प्रदेश, सात राजस्थान, तीन हरियाणा और चार लोग उड़ीसा के रहने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व अध्यक्ष बच्ची सिंह रावत का निधन

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सांसद ने सराहा विभागों का कार्य, बेहतर समन्वय से योजनाएं पूर्ण करने के निर्देश

0
देहरादून। सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने राजपुर रोड स्थित वन मुख्यालय के मंथन सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा)...

कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विविध क्षेत्रों में उपयोग पर आयोजित हुआ सार्थक विमर्श

0
देहरादून। तेलंगाना लोक भवन में “विभिन्न क्षेत्रों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के उपयोग” विषय पर एक महत्वपूर्ण विचार-विमर्श का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यपाल...

जैव विविधता संरक्षण में स्थानीय समुदायों की भूमिका महत्वपूर्णः ओम बिरला

0
देहरादून। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नैनीताल में सतत विकास एवं पारिस्थितिक संतुलन सुनिश्चित करने के लिए सभी हितधारकों-सरकारी संस्थानों, पंचायती राज संस्थाओं, नगरीय...

कुमाऊं में भी खुलेगा वन विकास निगम का कार्यालय: CM

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराखंड वन विकास निगम स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर, मुख्यमंत्री आवास में...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 16 करोड की वित्तीय स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिनांक 05.08.2025 को यमुना नदी का जल स्तर में आंशिक अवरोध होने से ग्राम कुन्शाला मध्ये स्थान स्यानाचट्टी...