22.2 C
Dehradun
Sunday, May 31, 2026


spot_img

टिहरी के गालीबाज नेता के खिलाफ CEO ने दी तहरीर, शिक्षकों ने उठाई गिरफ़्तारी की माँग |Postmanindia

टिहरी जिले में कथित भाजपा नेता द्वारा जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी शिव प्रसाद सेमवाल को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. धमकी देने वाले भाजपा नेता रघुवीर सिंह सजवाण जिला पंचायत सदस्य है. एवं टिहरी जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवान के पति हैं. बीते 2 दिन से सोशल मीडिया पर एक ऑडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें जिला पंचायत सदस्य संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप भट्ट और भाजपा के कथित नेता रघुवीर सिंह सजवाण के बीच तीखी नोकझोंक और बातचीत हो रही है.

मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा नरेंद्र नगर कोतवाली में तहरीर देते हुए इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है. इधर जिला पंचायत अध्यक्ष के पति को लेकर शिक्षकों बड़ा आक्रोश देखने को मिल रहा है. तमाम शिक्षकों द्वारा एक पत्र जिला डीएम एवं एसएसपी को लिखा गया है. जिसमें मुख्य शिक्षा अधिकारी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले भाजपा नेता के गिरफ्तारी की मांग उठाई गई है.

इधर इस मामले में जिला पंचायत सदस्य संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड की प्रत्येक महिला मेरी माँ और बहिन है वायरल ऑडियो क्लिप में रघु सजवाण ने सिर्फ माननीय विधायक, मुख्य शिक्षा अधिकारी, और मेरी माँ बहिन को गाली नही दी अपितु देवभूमि की प्रत्येक माँ और बहिन को गाली दी है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही किया जा सकता.

इधर इस मामले में राजकीय शिक्षक संघ ने कड़ी अप्पति जताई है. शिक्षक संघ के प्रवक्ता प्रकाश सिंह चौहान कहा कि एक अपराधिक कृत्य है. मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी को जान से मारने की धमकी देना न केवल एक लोकसेवक के रूप मे शासन प्रशासन को चुनौती देने जैसा है बल्कि यह लॉ एंड आर्डर का खुले आम माखौल उडाना है! यह शासकीय कार्यों मे बाधा डालने एवं अपने प्रभाव व पहुँच का गलत इस्तेमाल करने जैसा है! राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखण्ड अपने अधिकारी के साथ इस अभ्रदता का कडा विरोध करता है एवं प्रशासन व पुलिस से मांग करता है कि इस पूरे प्रकरण मे संलिप्त व्यक्ति पर तुरंत कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए ताकि लोकसेवक बिना भय व तनाव के अपनी शासकीय डयूटी का निर्वहन कर सके.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

होर्मुज जलडमरूमध्य खुलने की संभावनाओं के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट

0
नई दिल्ली। अमरीका और ईरान के बीच तनाव कम होने और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने वाले एक संभावित समझौते की उम्मीदों के...

उर्वरकों के उचित उपयोग को बढ़ावा देने के लिए खेत बचाओ अभियान सोमवार से...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि खेत बचाओ अभियान में खेतों, किसानों और गांवों को...

संचार मंत्री ने हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर स्मारक डाक टिकट...

0
नई दिल्ली। हिंदी पत्रकारिता के दो सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज नई दिल्ली में पहले हिंदी...

कार खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत, तीन घायल

0
देहरादून। शनिवार सुबह करीब चार बजे लोहाजंग सड़क पर ल्वाणी के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें बांक गांव...

धामी सरकार की झीलों को नई पहचान देने की तैयारी, भीमताल, नौकुचियाताल और कमलताल...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में नैनीताल जिले में झीलों के संरक्षण, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने...