26 C
Dehradun
Thursday, June 25, 2026


spot_img

एक वीडियो कॉल पर प्रदेश के मरीजों को घर बैठे मिलेगा इलाज ।Postmanindia

अगर आप कोरोना संक्रमण की वजह से अपने सामान्य बीमारियों के लिए अस्पताल नहीं जा पा रहे हैं तो उत्तराखंड सरकार आपके घर पर ही आपको निशुल्क चिकित्सीय सलाह उपलब्ध कराएगी. जी हाँ सीएम तीरथ सिंह रावत के निर्देशों पर उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा “चिकित्सक आपके द्वार” सेवा की शुरुआत की गई है. राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई इस पहल के जरिए प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाली जनता को घर बैठे ही विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिए जाएंगे. इस सेवा का मुख्य उद्देश्य कोरोना संक्रमण की वजह से होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को चिकित्सीय परामर्श देना है.वहीं मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मुख्यसचिव, स्वास्थ्य सचिव और प्रभारी सचिव स्वास्थ्य के साथ समीक्षा करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग जिला अस्पतालों को सुदृढ़ करे. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि श्रीनगर, अल्मोड़ा और हल्द्वानी में स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए

एक्स्पर्ट डॉक्टर देंगे मुफ़्त सलाह

सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने बताया कि कोविड के बढ़ते मामलों की वजह से कई अस्पतालों में ओपीडी सेवाएँ भी प्रभावित हुई हैं ऐसे में नॉन कोविड मरीज़ों को भी टेली मेडिसिन सेवा द्वारा लोगों को घर बैठे निशुल्क परामर्श मिलेगा. उन्होंने बताया कि टेलीमेडिसिन सेवा के साथ ही प्रदेश के प्राइवेट अस्पतालों के 12 विशेषज्ञ डॉक्टर भी परामर्श दे रहे हैं.

वर्चुअल ओपीडी से जुड़ेंगे दूरस्थ इलाके

राज्य सरकार की इस विशेष पहल का मकसद दूरस्थ इलाक़ों में रहने वाले लोगों की एक्स्पर्ट डॉक्टर्स के जरिए चिकित्सीय परामर्श देना है. प्रदेश सरकार की इस वर्चुअल ओपीडी का लाभ व्हाट्सएप वीडियो कॉल एवं टोल फ्री हेल्पलाइन के जरिए लिया जा सकता है. राज्य सरकार द्वारा इसके लिए 104 टोल फ्री नंबर जारी किया गया है. इसके साथ ही 9412080622 व्हाट्सएप नंबर के जरिए भी जनता सेवा का लाभ ले सकती हैं.

ऑनलाइन भी कर सकते है रजिस्ट्रेशन

इसके साथ ही www.esanjeevaniopd.in/register
के माध्यम से भी इस सेवा का लाभ लिया जा सकता है.
वर्चुअल ओपीडी रोजाना सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक जारी रहेगी. ईसंजीवनी वर्चुअल ओपीडी के जरिए ह्रदय रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ, नेत्र विशेषज्ञ, प्रसूति रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ के अलावा फिजीशियन का चिकित्सकीय परामर्श लिया जा सकेगा.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

13 शहरों के लिए शहरी नदी प्रबंधन योजनाएं पूरी: जल शक्ति मंत्रालय

0
नई दिल्ली। स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय मिशन ने राष्ट्रीय नगर कार्य संस्थान के सहयोग से गंगा नदी के तट पर शहरी नदी प्रबंधन योजनाओं का...

भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि और कवरत्ती वियतनाम का बंदरगाह दौरा पूरा कर रवाना

0
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि और कवरत्ती दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में अपनी परिचालन तैनाती के अंतर्गत वियतनाम के हो ची मिन्ह...

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने सोल में दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून...

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिवेश के बीच भारत-दक्षिण कोरिया संबंधों को और मजबूत करने की आवश्‍यकता पर बल...

ब्रिटेन की अदालत ने नीरव मोदी को बैंक ऑफ इंडिया को 110 लाख डॉलर...

0
नई दिल्ली। भारत के भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी को ब्रिटेन की एक अदालत ने बैंक ऑफ इंडिया को 110 लाख अमरीकी डॉलर से...

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः सीएम धामी

0
देहरादून। उत्तराखंड में 23 जून को कई संस्थानों और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिल थे, जिसके बाद पूरे...