37.7 C
Dehradun
Sunday, June 7, 2026


spot_img

जनता को समर्पित हुई दो लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस, चमोली और उत्तरकाशी देंगी में सेवाएं |Postmanindia

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज मुख्यमंत्री आवास में नेशनल हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से प्रदान की गई दो बहु उपयोगी लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस जनता को समर्पित की.. इस मौके पर उन्होंने कहा यह है लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस दुर्घटनाओं के समय लोगों की जान बचाने में उपयोगी  होंगी. इसके लिए उन्होंने कारपोरेशन के प्रयासों की सराहना की.

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मल्टीपरपज एंबुलेंस उत्तराखंड के लिए बहुत उपयोगी है. कोशिश की जाएगी कि चमोली और उत्तरकाशी की तरह अन्य जनपदों में भी इस तरह की अत्याधुनिक सुविधा से एंबुलेंस की व्यवस्था कराई जाए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. ऑक्सीजन से लेकर बेड की पर्याप्त व्यवस्था की गई है. रेमडेसीविर इंजेक्शन भी प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति हो गई है. और टीकाकरण का कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले लोगों की बॉर्डर पर चेकिंग कराई जा रही है. इसके अलावा गाइडलाइन के अनुपालन के लिए भी निर्देश दिए गए हैं. बताया गया कि एंबुलेंस में लाइफ सपोर्ट एक्सिस ऑक्सीजन से लेकर तमाम सुविधाएं हैं, जिससे किसी भी मरीज की जान को बचाया जा सकता है. इससे मौत के खतरे को चालीस प्रतिशत तक कम किया जा सकता है.

इस मौके पर सचिव आरके सुधांश, एन एच ई डी सी एल के एक्सिक्यूटिव डायरेक्टर कर्नल संदीप सदेरा, सलाहकार विरेंद्र पैनूली, इंजीनियर तरुण नेहरा आदि मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में आगामी 1 मई तक दफ़्तर बंद करने के आदेश जारी

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विकसित भारत के सपने को पूरा करने में युवा निभाएंगे अग्रणी भूमिका: केंद्रीय मंत्री...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि भारत के युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और वर्ष...

पीएम मोदी ने देश की आर्थिक वृद्धि पर चर्चा के लिए सलाहकार परिषद के...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री-आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्यों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री और परिषद ने वैश्विक उथल-पुथल के...

केंद्र सरकार ने खाद्य तेलों के लिए मानक पैकिंग लागू की

0
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कानूनी माप प्रणाली के अंतर्गत खाद्य तेलों के लिए मानक पैकिंग लागू की है। इससे बाजार में अधिक पारदर्शिता...

बदरीनाथ हाईवे पर बस पर गिरे बोल्डर, महिला तीर्थयात्री की मौत, दो घायल

0
चमोली। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। चमोली जिले के पीपलकोठी के समीप भनेरपानी...

उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

0
देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब एवं चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को प्रेस क्लब परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया...