27.8 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

प्रदेश में ज्यादा सख्ती के साथ बढ़ेगा कर्फ़्यू, गाइडलाइन में भी सख्ती के निर्देश |Postmanindia

उत्तराखंड में कोरोना के हालातों को देखते हुए राज्य सरकार प्रदेश में पूर्ण लॉकडाउन लगाने के पक्ष में नहीं है. सरकार ने लंबी बैठक के बाद देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में सख्ती के साथ पूर्ण कोरोना कर्फ्यू लगाने का फ़ैसला लिया है. शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि अभी तक इन जिलों में कुछ इलाकों में ही कोरोना का कर्फ़्यू लगाया गया था लेकिन अब पूरे जिले में कोरोना कर्फ्यू लगाया जाएगा. वही तमाम नगर निगम में भी पूर्ण कोरोना कर्फ्यू लगाया जाएगा. शासकीय प्रवक्ता के अनुसार जिलाधिकारी अपने हिसाब से स्थिति को देखते हुए फैसला लेंगे कि उन्हें जिले में किस तरीके की और सख्ती करनी अनिवार्य है. इसके अलावा परचून की दुकानों को अब हर रोज नहीं खोला जा सकेगा. इसके लिए जिलाअधिकारी अल्टरनेट डेज में व्यवस्था बनाई जाएगी. इन सब बातों से साफ है फ़िलहाल प्रदेश में लॉकडाउन जैसी कोई बात नहीं है. आपको बता दें कि देहरादून हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में 10 मई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ चुका है. इसके अलावा चमोली पौड़ी, नैनीताल और टिहरी के प्रभावित जिलों के लिए भी आदेश जिला अधिकारियों द्वारा जारी किए जा चुके हैं.

यह भी पढ़ें: नैनीताल में 10 मई तक बढ़ा कोरोना कर्फ़्यू, गाइडलाइन जारी

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...