उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण अब गांव-गांव तक फैला चुका है. इस वैश्विक महामारी के बीच हालात बिगड़ते जा रहे हैं, उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा ब्लॉक के लाट गांव में भी कोरोना के चलते हालात कुछ अजीबोगरीब बन गए. यहां गांव में शादी से ठीक पहले दुल्हन कोरोना पॉजिटिव हो गई, जिसके बाद परिजनों के और लड़के वालों के पसीने छूट गए, लेकिन मामला जब एसडीएम सीमा विश्वकर्मा तक पहुंचा, तो उन्होंने मानवीय दृष्टिकोण को देखते हुए कुछ इस तरह शादी करने की अनुमति दी. दरअसल गुरुवार को तहसील के लाट गांव में लड़की वाले बारात पहुंचने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे बारात में कोविड-19 के नियमों का भी पालन किया जा रहा था. बारात में भीड़ ना हो इसलिए गांव के लोग अपने घरों की छतों से दूल्हे के आंगन में पहुंचने का इंतजार कर रहे थे. कि इस बीच दुल्हन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने की खबर पहुंच गई, जिसके बाद हर कोई हैरान और परेशान हो गया. बाद में पीपीई किट पहनकर दोनो ने साथ फेरे लिए.
अल्मोडा में फेरे से पहले दुल्हन कोरोना पोज़िटिव, पीपीई किट पहन कर हुई शादी |Postmanindia
Latest Articles
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर संस्था के उत्तराखण्ड प्रतिनिधिमंडल ने...
झांसी से गिरधारी लाल साहू और बरेली से भतीजा सतेंद्र राठौर गिरफ्तार
देहरादून। फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर चार कंपनियों के निदेशक पद से हटाने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी...
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...















