मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज रायपुर स्टेडियम स्थित कोविड केयर सेन्टर का निरीक्षण किया. इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने यहां पर बनकर तैयार हुए 30 बेड के आईसीयू का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री को रायपुर के विधायक उमेश शर्मा काऊ ने बताया कि आईसीयू में पांच बाईपेप मशीन भी लगाई गई हैं. मुख्यमंत्री ने यहां की गई व्यवस्थाओं पर संतोष जताया. मुख्यमंत्री जी को सेन्टर हेड डॉ बीपी सिंह ने कोविड केअर सेंटर के संचालन के लिए चिकित्सकों व स्टाफ को बढ़ाने का आग्रह किया जिस पर मुख्यमंत्री जी की ओर से सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया साथ ही मुख्यमंत्री ने ज़िलाधिकारी को निर्देश दिए कि अन्य व्यवस्थाओं के साथ ही डॉक्टर , नर्सिंग स्टाफ़ आदि के भोजन , पानी व आराम करने की उचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाये. निरीक्षण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम चंद अग्रवाल, जिलाधिकारी डॉ आशीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे.
मुख्यमंत्री तीरथ पहुँचे कोविड केयर सेन्टर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा |Postmanindia
Latest Articles
कुरनूल में बन रही ड्रोन सिटी देश की पहली परियोजना होगी: नागरिक उड्डयन मंत्री...
नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा है कि आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के ओरवाकल में विकसित की जा रही...
दिल्ली में छात्र प्रदर्शन मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति : सर्वोच्च न्यायालय
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने आज कहा कि दिल्ली में हाल ही में छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कथित कार्रवाई और पुलिसकर्मियों के...
ब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई
नई दिल्ली। भारत ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि पर्यावरण से जुड़े प्रयास लोगों पर केंद्रित, टिकाऊ और विकासशील देशों की वास्तविकताओें...
विजिलेंस की टीमों ने घूस ले रहे दो अधिकारियों को रंगे हाथों दबोचा
देहरादून। विजिलेंस (सतर्कता अधिष्ठान) की टीम ने हरिद्वार जिले में बड़ी और कड़ा संदेश देने वाली कार्रवाई की है। विजिलेंस की अलग-अलग टीमों ने...
अत्याधुनिक रडार से चमोली में तमक नाले में संभावित स्थानों की हो रही गहन...
देहरादून। ज्योतिर्मठ तहसील क्षेत्र के ग्राम लोंग सेगड़ी के समीप तमक नाले में अतिवृष्टि के कारण आए तेज पानी एवं मलबे की चपेट में...

















