35.6 C
Dehradun
Wednesday, May 13, 2026


spot_img

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र जोशी का कोरोना से निधन, मीडिया जगत में शोक की लहर |Postmanindia

उत्तराखंड पत्रकारिता जगत के बड़े चेहरे और हर दिल अज़ीज राजेंद्र जोशी का आज निधन हो गया. मुस्कुराता चेहरा अब हमें कभी दिखाई नही देगा. ये खबर पत्रकारिता जगत के लिए बेहद दुखदाई है. राजेंद्र जोशी कोरोना से संक्रमित होने की वजह से अभी कुछ दिन पहले ही आरोग्यधाम अस्पताल में भर्ती कराया जिसके बाद वो डॉ विपुल कंडवाल ने उनके निधन की पुष्टि की है उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण उनके लंग्स तक पहुंच गया था डॉक्टर कंडवाल के अनुसार लगातार उनका संक्रमण बढ़ता गया जिसके चलते उनको बचाया नहीं जा सका. राजेंद्र जोशी स्वतंत्र पत्रकार होने के साथ-साथ पत्रकार हित में काम करने वाले व्यक्ति भी थे उनके निधन पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कई दिग्गजों ने शोक जताया है.

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वरिष्ठ पत्रकार  राजेन्द्र जोशी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है .उन्होंने कहा कि मेरे अनुज और वरिष्ठ पत्रकार प्रिय राजेंद्र जोशी जी के असामयिक निधन से बहुत ही स्तब्ध हूँ. कुछ दिन पूर्व ही तो उनके पुत्र के विवाह अवसर पर मिलना हुआ था. उनका जाना उनके परिवार के साथ- साथ मेरी भी व्यक्तिगत क्षति है.  धारदार और मूल्यपरक पत्रकारिता के लिये उन्हें हमेशा याद किया जाता रहेगा.

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री तीरथ पहुँचे कोविड केयर सेन्टर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने नीट-यूजी 2026 कथित पेपर लीक मामले में केस दर्ज किया

0
नई दिल्ली। केंद्रीय अनवेष्‍ण ब्यूरो- (सी.बी.आई) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2026 के कथित पेपर लीक के संबंध में मामला दर्ज किया...

मुख्य न्यायाधीश ने देशभर की अदालतों के आधुनिकीकरण का खाका तैयार करने के लिए...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्‍च न्‍यायालय के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने देश भर के न्यायालयों के आधुनिकीकरण का खाका तैयार करने के लिए न्यायमूर्ति अरविंद कुमार...

इंडियन फार्माकोपिया कमीशन ने तीन राज्य फार्मेसी परिषदों के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर...

0
नई दिल्ली।  इंडियन फार्माकोपिया कमीशन-आईपीसी, गाजियाबाद ने बिहार राज्य फार्मेसी परिषद, महाराष्ट्र राज्य फार्मेसी परिषद और मिजोरम राज्य फार्मेसी परिषद के साथ तीन समझौता...

खेल विश्वविद्यालय को मिली वन भूमि डायवर्जन की अंतिम स्वीकृति

0
देहरादून। उत्तराखंड के पहले खेल विश्वविद्यालय के निर्माण को बड़ी प्रशासनिक सफलता मिली है। भारत सरकार के वन मंत्रालय द्वारा खेल विश्वविद्यालय के लिए...

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली SIR की तैयारियों के सम्बंध में समीक्षा बैठक

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने मंगलवार को आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दृष्टिगत सचिवालय में सभी जनपदों जिलाधिकारियों के साथ...