21.8 C
Dehradun
Friday, February 20, 2026


spot_img

कांग्रेस की सराहनीय पहल, कोरोना मरीजों के लिए फ्री एंबुलेंस सर्विस |Postmanindia

इस माहमारी के दौर में कोरोना मरीजों को घर से अस्पताल पहुंचने के लिए कई बार एंबुलेंस भी नहीं मिलती है. मिलती है तो मनमर्जी से रेट चालकों द्वारा वसूल किए जाते हैं. ऐसे में देहरादून कांग्रेस की ओर से एंबुलेंस सर्विस शुरू की गयी है.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बताया कि एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा. जिसमें फोन आने पर एंबुलेंस कोरोना मरीज के घर पहुंच जाएगी. इस एंबुलेंस में ऑक्सीजन की भी व्यवस्था होगी. घर से अस्पताल तक छोड़ने के लिए यह गाड़ी जाएगी. यह सुविधा पूरी तरह से निशुल्क है. उनका कहना है कि कोरोना संक्रमित मरीजों को खाना पहुंचाने का काम भी पार्टी नेता द्वारा भी लगातार किया जा रहा है. कांग्रेस की एक टीम अस्पताल में भी मरीजों की मदद कर रही है. पार्टी का जागरूकता अभियान जारी है जिसके तहत लोगों को मास्क, सेनिटाइजर और साबुन बांटा जा रहा है. लोगों को कोरोना गाइललाइंस का पालन करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है.

कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने बताया कि इस एंबुलेंस में सभी इमरजेंसी उपकरण लगे हुए होंगे. प्रदेश अध्यक्ष पृतं सिंह इस एंबुलेंस का शुभारंभ किया. यह कार्यक्रम कांग्रेस भवन में कोरोना गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए एक रखा गया था. रविवार सुबह 11 बजे से यह एंबुलेंस सेवा शुरू कर दी जाएगी. प्रदेश कांग्रेस के तरफ से निःशुल्क सेवा के लिए यह संपर्क न0 साझा किया गया है.

  • नवीन जोशी 9897777783
  • पी0के0 अग्रवाल 9837078291
  • श्री लालचन्द शर्मा 9412056550
  • विजय रतूड़ी मोंटी 9837145457
  • प्रदीप भारद्वाज  8630343232
  • विजय भट्ट 9557794006

यह भी पढ़ें: कोविड से जंग की ख़िलाफ केंद्रीय मंत्री निशंक ने बढ़ाया मदद का हाथ

spot_img

Related Articles

Latest Articles

उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां बोलीं- भारत बन सकता है एआई का पावरहाउस, तकनीक...

0
नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के तेज विस्तार के साथ देश के प्रमुख उद्योग लीडर्स ने इसे लोकतांत्रिक बनाने और हर नागरिक तक पहुंचाने की...

ईरान पर कभी भी हो सकता है अमेरिका का हमला, ट्रंप ने फिर दी...

0
नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दो टूक कहा है...

सीएए से जुड़े मामलों पर पांच मई से सुनवाई; स्टालिन के चुनाव को चुनौती...

0
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (2019) की सांविधानिक वैधता को चुनौती देने वाली आईयूएमएल समेत 200 से ज्यादा याचिकाओं...

जांच से खुलेंगे हादसे के रहस्य?: ‘जल्द जारी की जाएगी रिपोर्ट’, बारामती विमान हादसा...

0
नई दिल्ली: पुणे के बारामती में 28 जनवरी को हुए विमान हादसे ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी। इस हादसे में पूर्व...

नाबार्ड के आरआईडीएफ फंड की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में नाबार्ड की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नाबार्ड के...