24.3 C
Dehradun
Wednesday, July 29, 2026


spot_img

कोरोना के नाम पर अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटलों में इंटेलीजेंस और पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी |Postmanindia

उत्तराखंड में जैसे-जैसे कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं सरकार के निर्देशों के बाद पुलिस ने भी सख्ती शुरू कर दी है. राजधानी देहरादून में अवैध रूप से संचालित हो रहे मेडिकल क्लिनिक और अस्पताल पर एलआईयू और पुलिस टीम ने दो अलग अलग स्थानों पर बड़ी कार्रवाई की है. पहला मामला सेलाकुई का है जहां एक क्लीनिक में अवैध तरीके से कोरोना रेपीड टेस्ट की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग और एलआईयू की टीम ने कार्रवाई करते हुए क्लिनिक संचालक को विभिन्न उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही क्लीनिक संचालक पर मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपी क्लीनिक संचालक पिछले कई दिनों से सेलाकुई में लोगों की जांच अवैध तरीके से कर रहा था. जब इस मामले की सूचना एलआईयू को मिली दो एलआईयू कर्मी में मरीज बनकर क्लिनिक पहुँचे जहां पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया.

इधर एक और मामला देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र स्थित केशव अस्पताल का है. जानकारी के अनुसार इन्स्पेक्टर एलआईयू को सूचना मिली कि पटेल नगर थाना क्षेत्र के एक अस्पताल में अवैध रूप से संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है, इसी सूचना पर सीओ सदर, तहसीलदार, एसओ पटेल नगर और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की. इस दौरान पता चला कि विभिन्न वार्डों में कोरोना सक्रमित मरीज़ों को भर्ती किया गया है. छापेमारी के बाद अस्पताल प्रशासन के कागज चेक किए गए तो पता चला कि अस्पताल प्रशासन के बाद अनुमति नहीं है.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में हर न्याय पंचायत स्तर तक होगा कोविड टीकाकरण

spot_img

Related Articles

Latest Articles

राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी के प्रावधानः डाॅ. धन सिंह रावत

0
देहरादून। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आज राज्य उच्च शिक्षा परिषद की 13वीं बैठक आयोजित की गई।...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 14...

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के ग्राम पंचायत सिरड के नैनीपातल सेे ग्राम पंचायत नाघर इण्टर कालेज...

लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर सीएम ने पीएम का आभार...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन्स (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 पारित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का...

प्रदेशभर में स्वतंत्रता दिवस का हो भव्य आयोजनः मुख्य सचिव

0
देहरादून: मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक...

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने 31 जुलाई तक...

0
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में अगले दो दिनों के लिए मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।...