24 C
Dehradun
Saturday, July 11, 2026


spot_img

ब्यासी- कौड़ीयाला में पहाड़ टूटने से बड़ा हादसा, चट्टान में दबी बुलेरो गाड़ी |Postmanindia

ऋषिकेश श्रीनगर नेशनल हाईवे पर बुधवार शाम बड़े हादसे की खबर आ रही है. देर शाम बुलेरो UK-09-TA-0588 श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर आ रही थी कोडियाला, मुनिकीरेती के पास पहुंचे अचानक से तेज बारिश के कारण एक बड़ी चट्टान पहाङ से टूटकर गाड़ी पर आ गिरी. जिस कारण बुलेरो कार मलबे में दब गई. इन्स्पेक्टर मुनि की रेती कमल मोहन भंडारी ने बताया कि शाम क़रीब साढ़े चार बजे पूरण सिंह पुत्र चन्दन सिंह निवासी-कुन्जापूरी देवलधार, टिहरी गढवाल उम्र 55 वर्ष एवं मनोज शर्मा पुत्र मंगल दत्त निवासी-कनखल, हरिद्वार उम्र-58 बुलेरो में सवार थे. घटना की सूचना चौकी व्यासी पर प्राप्त होते ही चौकी प्रभारी व्यासी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे जहां पर गाडी एक बडे बोल्डर के नीचे दबी हुई थी तथा उक्त दोनो व्यक्ति गाडी में ही फसे हुए थी. इस पर पुलिस द्वारा तुरन्त रेलवे सुरंग प्रोजैक्ट कार्य कर रही नवयुगा कम्पनी से सम्पर्क कर एक जेसीबी/पॉकलैन्ड को मौके पर बुलाकर उक्त भारी भरकम चट्टान को हटवाया गया. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से गाडी मे फंसे दोनो व्यक्तियों को निकालकर एम्बुलेन्स की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ऋषिकेश इलाज के लिए भेजा गया. दोनों घायलों का इलाज जारी है. प्रेषित किया जहां उपरोक्त दोनो व्यक्तियों का उपचार जारी है. पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रविन्द्र जोशी, प्रभारी चौकी ब्यासी, थाना मुनिकीरेती, टिहरी गढ़वाल, कानि0 अजय, चौकी ब्यासी, थाना मुनिकीरेती, टिहरी गढ़वाल शामिल रहे.

यह भी पढ़ें: शाबाश दून पुलिस: जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार

spot_img

Related Articles

Latest Articles

उच्च शिक्षा, पर्यटन, शिक्षा, रोजगार, वन संरक्षण एवं प्रशासनिक सुधारों से जुड़े प्रस्तावों को...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश के समग्र विकास, शिक्षा, पर्यटन, वित्तीय प्रशासन, युवाओं के...

SIR के दूसरे चरण में ERO/AERO लगाएंगे सुनवाई के लिए विशेष कैंम्प

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को कुमांऊ गढ़वाल के मंडल आयुक्तों सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस...

टिहरी लेक ग्लोबल डेस्टिनेशन को लेकर हुई हाई पॉवर कमेटी की बैठक, प्रोजेक्ट में...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किए जाने को...

उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूहः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘उत्तराखंड सीएसआर डायलॉग’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते...

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में इस्तेमाल होने वाले मुख्य पुर्ज़ों पर मूल सीमा शुल्क...

0
नई दिल्ली। सरकार ने स्मार्टफोन, लैपटॉप, पहनने योग्‍य स्‍मार्ट उपकरणों और स्मार्ट टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के निर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से...