25.5 C
Dehradun
Saturday, May 23, 2026


spot_img

आयुष्मान कार्ड से कोरोना का मुफ्त इलाज ना करने वाले के चार नामी अस्पतालों को नोटिस जारी |Postmanindia

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों को अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना व राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के तहत सूचीबद्ध चिकित्सालयों द्वारा निशुल्क उपचार नहीं दिए जाने के लिए राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा दंडात्मक कार्यवाही अमल में लाई गई है राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष डीके कोटिया ने एक महत्वपूर्ण आदेश निर्गत किए हैं. ऐसे में सभी अस्पतालों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं जो कोरोना संक्रमित मरीजों को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार निशुल्क व कैशलेस उपचार नहीं दे रहे हैं. कोटिया द्वारा योजना के लाभार्थियों के कोरोनावायरस से संक्रमित होने के दौरान सूचीबद्ध चिकित्सालयों को आयुष्मान कार्ड प्रस्तुत करने के बावजूद भी उनसे निशुल्क उपचार देने के स्थान पर पैसे लिए जाने पर खेद व्यक्त किया है.

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा देहरादून के चार बड़े अस्पताल जिनमें महंत इंद्रेश हॉस्पिटल, सीएमआई हॉस्पिटल, वेलमेड हॉस्पिटल और कालिंदी हॉस्पिटल पर दंडात्मक कारवाही करने के लिए नोटिस पत्र जारी किया गया है. प्राधिकरण ने पत्र के माध्यम से अस्पतालों को स्पष्ट कर दिया गया है कि इसके उपरांत भी अधिक चिकित्सालयों द्वारा आयुष्मान कार्ड धारकों को प्रोटोकॉल के तहत मुफ्त कैशलेस उपचार नहीं दिया जाता है तो संबंधित चिकित्सालय के विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

प्राधिकरण का कहना है कि वह ऐसे सभीअस्पतालों पर नियमानुसार अविलंब कार्रवाई की जाएगी जो आयुष्मान कार्ड धारकों को कोरोना संक्रमण के उपचार के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सुविधाएं नहीं दे रहे हैं. डाक्टरों द्वारा ऐसे मरीजों से धनराशि भी ली जा रही है प्राधिकरण अध्यक्ष ने इसे नियम विरुद्ध बताते हुए विधिक कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में आज 122 लोगों की मौत, में 7127 नए मामले, पढ़ें जिलेवार आँकड़े

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-1’ का किया सफल परीक्षण

0
नई दिल्ली। ओडिशा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण रेंज से आज छोटी दूरी के बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-वन का सफल परीक्षण किया गया। रक्षा मंत्रालय ने...

भारत और साइप्रस आतंकवाद से निपटने के लिए संयुक्त बल स्थापित करने पर सहमत

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और साइप्रस के राष्‍ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स ने सीमा पार से आतंकवाद सहित हर प्रकार के आतंकवाद से निपटने की...

सरकार बांग्लादेश और पाकिस्तान के साथ सभी सीमाओं को अभेद्य बनाने के लिए स्मार्ट...

0
नई दिल्ली। सरकार स्‍मार्ट बॉर्डर परियोजना लागू करेगी तथा बांग्‍लादेश और पाकिस्‍तान से लगी पूरी सीमा को अभेद्य बनाएगी। गृह मंत्री अमित शाह ने...

सीबीआई ने नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

0
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो ने नीट-यूजी परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में एक और प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मनीषा संजय...

राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ

0
नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने टी-ऑफ कर 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टर्नामें का शुभारम्भ किया। शुक्रवार को यहां लोक भवन गोल्फ...