22.6 C
Dehradun
Tuesday, April 14, 2026


spot_img

उत्तराखंड से बाहर नहीं जाएँगी रोड़वेज बसें, सिर्फ़ प्रदेश में होगा संचालन |Postmanindia

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब व राजस्थान के साथ रोडवेज बस संचालन बंद होने के बाद अब चंडीगढ़ व हिमाचल के साथ भी संचालन बंद हो गया है. शनिवार आठ मई से उत्तर प्रदेश ने अपने सीमा क्षेत्र में किसी भी राज्य की रोडवेज बसों के संचालन पर रोक लगा दी थी. देहरादून और हरिद्वार की तरफ से कुमाऊं और दूसरे राज्य जाने वाली बसों को उत्तर प्रदेश पुलिस ने वापस लौटा दिया था. इसके बाद केवल हिमाचल और चंडीगढ़ के लिए यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर चुनिंदा बसों का संचालन किया जा रहा था, लेकिन बुधवार से इसे भी बंद कर दिया गया. अब उत्तराखंड रोडवेज की बसें केवल प्रदेश के भीतरी मार्गों पर चलाई जाएंगी. बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर उत्तर प्रदेश ने अपने सीमा क्षेत्र में दूसरे राज्यों की रोडवेज बसों के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया था. इस कारण शनिवार से उत्तराखंड रोडवेज की लगभग साढ़े आठ सौ बसों के पहिये थम गए थे. इसका कारण यह है कि उत्तराखंड से जो भी बसें दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के लिए जाती हैं, वह सभी उत्तर प्रदेश सीमा क्षेत्र से गुजरती थीं.

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के शहरों के लिए भी जो बस सेवाएं चलती थीं, वह भी रोक दी गईं. बता दें कि, कोरोना संक्रमण दोबारा बढऩे के बावजूद उत्तराखंड ने अंतरराज्यीय बस संचालन बंद नहीं किया था. सरकार ने फिलहाल पूरे सूबे में कोविड कफ्र्यू लगाया हुआ है और इसमें निजी सार्वजनिक सवारी वाहनों का परिवहन प्रतिबंधित है. कफ्र्यू में रोडवेज बसों को संचालन की अनुमति है. हालांकि, उत्तर प्रदेश के प्रतिबंध के दायरे में उत्तराखंड के गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल भी प्रभावित हो गए. दून व हरिद्वार से हल्द्वानी, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जाने वाली बसों को नजीबाबाद बिजनौर से होकर जाने नहीं दिया जा रहा. कोटद्वार तक जाने वाली बसों को भी उत्तर प्रदेश ने अपने क्षेत्र से नहीं जाने दे रहा. इस स्थिति में गत शनिवार से केवल चंडीगढ़ व हिमाचल के पांवटा साहिब तक अंतरराज्यीय संचालन किया जा रहा था, लेकिन अब यह भी रोक दिया गया है. बसें अब हिमाचल बार्डर पर कुल्हाल तक जा रहीं है.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में आज 122 लोगों की मौत, में 7127 नए मामले, पढ़ें जिलेवार आँकड़े

spot_img

Related Articles

Latest Articles

22 अप्रैल को खुलेंगे बाबा तुंगनाथ के कपाट, मदमहेश्वर के कपाट 21 मई को...

0
रुद्रप्रयाग। पंचकेदारों में तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ एवं द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट खुलने की तिथियां वैशाखी पर्व पर शीतकालीन गद्दी स्थलों में...

चिर परिचित अंदाज में फिर प्रकट किया उत्तराखंड प्रेम

0
देहरादून। सिर पर ब्रहमकमल टोपी, भाषण में गढ़वाली-कुमाऊंनी के छोटे-छोटे वाक्य और भावनाओं में उत्तराखंड की बेहतरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ये तीन...

अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा भारतः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि उनका प्रत्येक दौरा उत्तराखंड के लिए...

प्रधानमंत्री ने देहरादून में आयोजित भव्य समारोह में किया 210 किमी लंबे दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक...

0
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जसवंत सिंह आर्मी ग्राउंड, गढ़ी कैंट में आयोजित समारोह में 210 किमी लंबे, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का...

अमेरिका-ईरान के बीच फिर होगी बातचीत?: नाकाम वार्ता के बाद ट्रंप का बड़ा दावा-...

0
वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के असफल होने के बाद तनाव और बढ़ गया है। ऐसे में अब एक बार फिर...