29.6 C
Dehradun
Sunday, June 7, 2026


spot_img

बिरसा मुंडा की जयंती पर जारी होगा 150 रुपये का स्मारक सिक्का, भारत सरकार ने की घोषणा

मुजफ्फरपुर। अंग्रेजों के विरुद्ध जनजातीय विद्रोह उलगुलान का नेतृत्व कर जंगल-जमीन की लड़ाई लड़ने वाले आदिवासी जन चेतना के लोकनायक और भगवान बिरसा मुंडा के शौर्य और बलिदान की स्मृतियां स्मारक सिक्कों के माध्यम से भी सहेजी जाएंगी। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग ने इस संबंध में गजट नोटिफिकेशन जारी किया है। सरकार आदिवासियों के भगवान और ‘धरतीबा’ के रूप में प्रसिद्ध बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर 150 रुपये मूल्य वर्ग का स्मारक सिक्का जारी करेगी।
माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को बिहार के जमुई जिले के खैरा प्रखंड स्थित बल्लोपुर गांव में होने वाले कार्यक्रम में सिक्के का अनावरण कर सकते हैं। यह सिक्का कभी प्रचलन में नहीं आएगा। 150 रुपये मूल्य वर्ग का यह सिक्का शुद्ध चांदी का है।
इसे भारत सरकार की मुंबई टकसाल ने तैयार किया है। सिक्के का कुल वजन 40 ग्राम और परिधि 44 मिलीमीटर की है। सिक्के के एक तरफ बिरसा मुंडा का प्रचलित चित्र है, जिसके ऊपर ¨हदी में भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती लिखा है। उधर, नई दिल्ली के सराय काले खां में बांसेरा पार्क के प्रवेश द्वार पर लगी आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को करेंगे। डीडीए ने आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर उनकी 3000 किलो वजनी 20 फीट ऊंची प्रतिमा यहां स्थापित की है। एनएच-9 से आश्रम की ओर जाने वाले फ्लाईओवर का निर्माण हाल ही में हुआ है। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्व में सराय काले खां फ्लाईओवर का सुंदरीकरण किया गया था। उसको और संवारा जाएगा। साथ ही नवनिर्मित फ्लाईओवर के नीचे भी सुंदरीकरण किया जाना है। वहीं, झारखंड में रामगढ़ जिला के अंतर्गत ग्राम गड़के मुंडा बगान में बुधवार को 15 नवंबर को भगवान बिरसा की 149 वीं जयंती सह सरना झंडा गड़ी ग्राम लोधमा में धूमधाम से मनाने को लेकर राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा व राष्ट्रीय सरना युवा संघ की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इस वर्ष भी बिरसा जयंती सह सरना झंडागाड़ी पहान द्वारा विधि-विधान पूर्वक अर्चना कर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसके तैयारी पूरी कर ली गई है।
spot_img

Related Articles

Latest Articles

विकसित भारत के सपने को पूरा करने में युवा निभाएंगे अग्रणी भूमिका: केंद्रीय मंत्री...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि भारत के युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और वर्ष...

पीएम मोदी ने देश की आर्थिक वृद्धि पर चर्चा के लिए सलाहकार परिषद के...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री-आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्यों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री और परिषद ने वैश्विक उथल-पुथल के...

केंद्र सरकार ने खाद्य तेलों के लिए मानक पैकिंग लागू की

0
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कानूनी माप प्रणाली के अंतर्गत खाद्य तेलों के लिए मानक पैकिंग लागू की है। इससे बाजार में अधिक पारदर्शिता...

बदरीनाथ हाईवे पर बस पर गिरे बोल्डर, महिला तीर्थयात्री की मौत, दो घायल

0
चमोली। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। चमोली जिले के पीपलकोठी के समीप भनेरपानी...

उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

0
देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब एवं चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को प्रेस क्लब परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया...