देहरादून। झण्डा दरबार साहिब से महंत देवेन्द्र दास के सानिध्य में नगर परिक्रमा निकाली गयी। नगर परिक्रमा झण्डा दरबार साहिब से प्रारम्भ होकर सहारनपुर चौक, कांवली रोड से होते हुए एसजीआरआर बिन्दाल पहुंची इस दौरान पुलिस प्रशासन ने नगर परिक्रमा के सहारनपुर चौक पहुंचने पर कांवली रोड से सहारनपुर चौक की तरफ कोई यातायात नहीं जाने दिया पटेलनगर मण्डी से आने वाले ट्रैफिक को कमला पैलेस की ओर भेजा गया साथ ही बल्लीवाला से आने वाले यातायात को बल्लूपुर व जीएमएस रोड व लक्ष्मण चौक की ओर से आने वाले यातायात को पार्क रोड की ओर भेजा गया। जिसके बाद बिन्दाल एसजीआरआर से महंत देवेन्द्र दास के द्वारा संगतों को आर्शीवाद देकर विदा किया। एसजीआरआर बिन्दाल ने नगर परिव्रफमा के तिलक रोड पहुंचने पर बिन्दाल पुल से तिलक रोड कोई भी ट्रैफिक नहीं जाने दिया। बिन्दाल चौक से घंटाघर तक सडक को पुलिस प्रशासन ने दो भागों में विभाजित कर नगर परिव्रफमा के साथ-साथ यातायात का संचालन भी किया गया। इस दौरान संगतों के द्वारा सडक पर झाडू लगाकर पानी का छिंडकाव किया जा रहा था। नगर परिव्रफमा के बिन्दाल से घण्टाघर के मध्य पहुंचने पर चकराता रोड से घण्टाघर आने वाले ट्रैफिक को बल्लूपुर चौक, बिन्दाल चौकी से कैण्ट को यातायात दबाव के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार डायर्वट किया गया। नगर परिव्रफमा के घंटाघर पहुंचने पर दर्शनलाल चौक से घण्टाघर जाने वाले ट्रैफिक को लेन्सडाउन चौक और ओरियन्ट चौक से घंटाघर जाने वाले ट्रैफिक को कनक चौक की ओर भेजा गया। इस दौरान नगर परिव्रफमा पर लोगों से फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया और संगतों के लिए शीतल पेय की व्यवस्था की गयी थी। नगर परिक्रमा के पल्टन बाजार में पहुंचने पर पुलिस प्रशासन ने सभी डायवर्ट प्वांइटों पर यातायात सामान्य किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने सहारनपुर चौक से कोई भी ट्रैफिक कांवली रोड व झण्डा साहिब की ओर नहीं भेजा गया। नगर परिव्रफमा का अगला हिस्सा सहारपुर चौक पहुंचने पर प्रिन्स चौक से आने वाले यातायात को गऊ घाट कट से भण्डारी बाग की ओर भेजा गया। नगर परिव्रफमा पल्टन बाजार से आढत बाजार होते हुए मंहतों की समाधि पर पहुंची और वहां से झण्डा साहिब पहुंचकर समाप्त हो गयी।
Latest Articles
मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलेगा “ऑपरेशन प्रहार“
देहरादून। देहरादून में हाल ही में हुई आपराधिक घटनाओं की संवेदनशीलता के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा आज पुलिस मुख्यालय में उच्च स्तरीय...
सीबीडीटी ने वित्त वर्ष 2025-26 में 219 अग्रिम मूल्य निर्धारण समझौतों पर हस्ताक्षर किए
नई दिल्ली। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड-सीबीडीटी ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान भारतीय करदाताओं के साथ रिकॉर्ड 219 अग्रिम मूल्य निर्धारण समझौतों-एपीए पर हस्ताक्षर...
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव सम्पन्न
नई दिल्ली: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आज सम्पन्न हो गया है। सात दिन तक चले इस...
राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के अंतर्गत उत्तराखंड को 113.90 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता...
देहरादून। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा वित्त आयोग प्रभाग के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत राज्य आपदा न्यूनीकरण...
राज्यपाल के समक्ष काउंटर ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) के समक्ष मंगलवार को विशेषज्ञों द्वारा अत्याधुनिक काउंटर ड्रोन तकनीक का विस्तृत प्रस्तुतिकरण एवं डेमो प्रदर्शन...

















