बलरामपुर रामानुजगंज: बलरामपुर रामानुजगंज जिले के राजपुर में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पानी से भरे डबरी में जा घुसी। हादसे में छह लोगों की जान गई है, जबकि एक घायल है। बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के 4 लोगों ने दम तोड़ा है। जानकारी के मुताबिक, राजपुर-कुसमी मार्ग पर ग्राम लडुवा के पास हादसा हुआ है। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो शाम 8.30 बजे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डबरी में जा घुसी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना राजपुर पुलिस को दी।
पुलिस और स्थानीय लोगों ने डबरी में डूबे स्कॉर्पियो को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला। इसके बाद राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद स्कॉर्पियो के दरवाजे लॉक हो गए थे, जिससे लोग बाहर नहीं निकल पाए।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सभी स्कॉर्पियो सवार कुसमी क्षेत्र के लरिमा से सूरजपुर जाने के लिए निकले थे। मृतकों में एक ही परिवार के 4 सदस्य शामिल हैं। हादसे में चालक बालेश्वर प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। मामले की जानकारी मिलते ही राजपुर BMO डॉ. राम प्रसाद और डॉ. आलोक मिश्रा ने बताया कि सभी स्कॉर्पियो सवारों को गंभीर चोटें आई है। सूचना पर राजपुर तहसीलदार यशवंत कुमार और पुलिस की टीम भी हॉस्पिटल पहुंची। मामले की जांच की जा रही है।
मृतकों में ये शामिल हैं- चंद्रावती पति संजय मुंडा, कृति पिता संजय मुंडा, संजय मुंडा पिता वासुदेव, उदयनाथ पिता रामेश्वर, मंगल दास पिता धनश्याम मुंडा, भूपेंद्र पिता हरिलाल।
तेज रफ्तार अनियंत्रित कार डबरी में घुसी, छह लोगों की हुई मौत, एक घायल
Latest Articles
करोड़ों की एमडीएमए ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश, उत्तराखण्ड से नेपाल और मुंबई तक फैले...
देेहरादून। एस0टी0एफ0 की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना नानकमत्ता क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुये साहनी नर्सरी तिराहे, नानकमत्ता...
पिथौरागढ़ में जीप नदी में गिरी, आठ लोगों की मौत, छह घायल
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में मंगलवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। मुवानी कस्बे से बोकटा जा रही जीप सुनी पुल के पास नदी में गिर गई।...
MPACS को ग्रोथ सेंटर और एनआरएलएम से कनेक्ट करें: मुख्य सचिव
देहरादून: मुख्य सचिव ने सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि MPACS को ग्रोथ सेंटर और एनआरएलएम से कनेक्ट करें। जिससे लाभार्थियों को...
राज्यपाल व स्वास्थ्य मंत्री ने टीबी मुक्त भारत अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले...
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को राजभवन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित ‘‘टीबी मुक्त भारत अभियान’’ के...
सीएम ने पर्यटन विभाग की ‘गेम चेंजर योजनाओं’ की वर्चुअल समीक्षा की
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पर्यटन विभाग की ‘गेम चेंजर योजनाओं’ की वर्चुअल समीक्षा की। जिसमें पर्यटन नीति-2023 के तहत राज्य...