मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई में सोमवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मुंबई के भांडुप (पश्चिम) इलाके में स्टेशन रोड पर रिवर्स हो रही बेस्ट बस ने कई पैदल यात्रियों को कुचल दिया। इस भीषण दुर्घटना में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
मुंबई पुलिस के अनुसार, यह हादसा रात करीब 10 बजे उस वक्त हुआ जब बेस्ट की बस अपने रूट के एंड प्वाइंट पर पीछे की ओर ली जा रही थी। तभी अचानक बस ने सड़क किनारे चल रहे लोगों को चपेट में ले लिया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि, दुर्घटना के एक घंटे बाद तक बेस्ट प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई।
सूत्रों के मुताबिक, हादसे में शामिल बस ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक से वेट लीज पर ली गई थी। इस मॉडल के तहत ईंधन, रखरखाव और चालक की जिम्मेदारी ठेकेदार की होती है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि हादसे के वक्त बेस्ट का ही चालक बस चला रहा था। एक वरिष्ठ नगर निगम अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि भांडुप स्टेशन के पास इस रूट पर पहले भी बसों की आवाजाही को लेकर समस्याएं सामने आती रही हैं। तंग मोड़ और कम टर्निंग रेडियस के बावजूद बसों का संचालन जोखिम भरा साबित हो रहा है। इस हादसे को लेकर मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा सांसद वर्षा गायकवाड़ ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि खराब बसें, अपर्याप्त प्रशिक्षण और बेस्ट में निवेश की कमी आम लोगों की जान के लिए खतरा बनती जा रही है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की मांग की है।
मुंबई के भांडुप में भीषण सड़क हादसा, BEST बस ने कई लोगों को कुचला; चार की मौत, 9 घायल
Latest Articles
भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः...
नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग...
सेबी ने म्यूचुअल फंड को रिडेम्पशन के दौरान अस्थायी नकदी कमी से निपटने के...
नई दिल्ली। सेबी ने म्यूचुअल फंडों को रिडेम्पशन के दौरान अस्थायी नकदी कमी से निपटने के लिए इंट्रा-डे उधार की अनुमति दी। भारतीय प्रतिभूति...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर के नौ करोड से अधिक किसानों को पीएम-किसान...
गुवाहाटीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर के नौ करोड से अधिक किसानों को पीएम-किसान सम्मान योजना की 22वीं किस्त जारी की। गुवाहाटी में...
सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
देहरादून: राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। अवैध खनन से संबंधित एक...
मुख्यमंत्री धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज योग नगरी ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में आयोजित 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर...

















