मॉस्को। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने सोमवार को दावा किया कि यूक्रेन ने नोवगोरोद क्षेत्र में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आधिकारिक आवास पर हमला करने की कोशिश की हैं। उन्होंने कहा कि इसके बाद मॉस्को अपनी (शांति) वार्ता से जुड़ी स्थिति की समीक्षा करेगा।
लावरोव के मुताबिक, 28 दिसंबर की रात यूक्रेन ने 91 लंबी दूरी के ड्रोन के जरिये रूसी राष्ट्रपति के सरकारी आवास को निशाना बनाया। उन्होंने दावा किया कि रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने सभी ड्रोन को नष्ट कर दिया।
उन्होंने कहा कि इस तरह की ‘गैरजिम्मेदार कार्रवाइयां’ बिना जवाब के नहीं छोड़ी जाएंगी। उन्होंने इसे ‘राज्य प्रायोजित आतंकवाद’ करार दिया। लावरोव ने बताया कि रूस की सशस्त्र सेनाओं ने जवाबी हमलों के लिए लक्ष्य पहले ही तय कर लिए हैं। रूसी विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब यूक्रेन के साथ संभावित शांति समझौते को लेकर बातचीत चल रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रूस बातचीत से पीछे नहीं हटेगा। लेकिन मॉस्को की बातचीत से जुड़ी स्थिति की समीक्षा की जाएगी।
वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इन आरोपों को झूठ बताया। उन्होंने कहा कि रूस कीव में सरकारी इमारतों पर हमले के लिए माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है। इस बीच, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हमले के समय राष्ट्रपति पुतिन उस आवास में मौजूद थे या नहीं।
रूस का दावा-यूक्रेन ने 91 ड्रोन के जरिये पुतिन के घर को बनाया निशाना
Latest Articles
पर्यटन मंत्रालय ने भारत को पसंदीदा वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने...
नई दिल्ली। पर्यटन मंत्रालय ने एयर इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य प्रतिष्ठित इंक्रेडिबल इंडिया ब्रांड के अंतर्गत...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विक्रम-1 की सफलता के बाद स्काईरूट के संस्थापकों से मुलाकात...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस के पवन चंदना और नागा भरत डाका से बातचीत की। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट...
लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक 2026 पेश
नई दिल्ली। नीट मुद्दे पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर विपक्षी दलों के हंगामे के बाद संसद...
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 93...
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में हेलीपैड निर्माण, विस्तार एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही सड़क...
प्रमुख सचिव ने की चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा
देहरादून: प्रमुख सचिव, वित्त रमेश कुमार सुधांशु की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक...

















