बहादुरगढ़: हरियाणा के बहादुरगढ़ में शनिवार शाम को एक भीषण हादसा हो गया। यहां सेक्टर 9 में एक मकान में धमाका होने से चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घायल को पीजीआईएमएस में भेजा गया है। सूचना मिलने पर मौके पर दमकल विभाग की टीम के साथ एफएसएल और पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि धमाका एसी का कंप्रेशर फटने से हुआ है।
हादसे को लेकर डीसीपी मयंक मिश्रा ने कहा कि अभी तक चार लोगों की मौत हुई है वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस कई पहलुओं को ध्यान में रख के जांच कर रही है। बैलेस्टिक टीम के साथ साथ फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। घर में रखा सिलेंडर सही सलामत है, ऐसी यूनिट नुकसान पहुंचा है। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि फर्श की टाइल भी टूट गई हैं। मृतक की पहचान दिल्ली निवासी हरिपाल सिंह के रूप हुई है। हरिपाल बिजनेसमैन थे। वह अपने बच्चों और पत्नी के साथ करीब सात महीने पहले यहां रहने पहुंचे थे। यह मकान किराए पर लिा हुआ था।
घर में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत; एक गंभीर रूप से घायल
Latest Articles
अमित शाह का बड़ा एलान: असम में लागू होगा UCC, घुसपैठियों को करेंगे बाहर
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को असम के ढेकियाजुली और तिहु में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए राज्य की...
नशामुक्ति और पुनर्वास संबंधी राष्ट्रीय परामर्श समिति की 5वीं बैठक आयोजित
नई दिल्ली। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने नई दिल्ली में नशामुक्ति और पुनर्वास संबंधी राष्ट्रीय परामर्श समिति की 5वीं बैठक...
‘नई विदेशी मुद्रा सीमा के पालन को मिले तीन महीने का समय’, बैंकों ने...
नई दिल्ली। बैंकों ने आरबीआई से नई विदेशी मुद्रा सीमा का पालन करने के लिए तीन महीने का समय देने का आग्रह किया है।...
भारत विश्व गुरु की राह परः दून में नीति, तकनीक और जनभागीदारी पर मंथन
देहरादून। सर्वे चौक स्थित ऑडिटोरियम में दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, चिंतन रिसर्च फाउंडेशन तथा भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के तत्वावधान में “भारतः विश्व...
लाल आतंक का अंत: एक दशक में दस हजार से ज्यादा माओवादियों ने किया...
नई दिल्ली। सुरक्षा दबाव और पुनर्वास प्रयासों के संयोजन ने देश के सबसे लंबे समय तक चलने वाले विद्रोहों में से एक माओवाद को...
















