देहरादून। श्री झण्डे जी महोत्सव के इस वर्ष के अंतिम रविवार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ श्री दरबार साहिब में उमड़ी। रविवार सुबह से ही श्री दरबार साहिब एवम् श्री झण्डा साहिब पर श्रद्धालुओं एवम् संगतों की चहल पहल बढ़ने लगी थी। श्रद्धालुओं एवम् संगतों ने श्रद्धाभाव के साथ मन्नत मनौतियां मांगी। उन्होंने श्री दरबार साहिब एवम् श्री झण्डे जी पर माथा टेका और पुण्य अर्जित किया। काबिलेगौर हे कि 17 अप्रैल रामनवमी के दिन इस वर्ष का श्री झण्डा जी महोत्सव सम्पन्न हो जाएगा। श्री दरबार साहिब के सज्जादा गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दर्शन दिए और आशीर्वाद दिया।
शनिवार को बैसाखी का अवकाश व अगले दिन रविवार होने के कारण देहरादून व आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु श्री झण्डे जी मेले के लिए आने शुरू हो गए थे। 30 मार्च को श्री झण्डे जी आरोहण के बाद दून के ऐतिहासिक श्री झण्डे जी महोत्सव का आगाज हो चुका है। देश विदेश से आई संगतें श्री झण्डे जी आरोहण कर अपने अपने गृह जनपदों को वापिस जा चुकी हैं। अब देहरादून व आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु श्री झण्डे जी पर माथा टेकने पहुंच रहे हैं और मेले की रौनक में चार चांद लगा रहे हैं। श्री दरबार साहिब में संगतों के लिए लंगर प्रसाद की व्यवस्था की गई थी।
काबिलेगौर है कि श्री दरबार साहिब के इतिहास के साथ देहरादून के नाम का इतिहास भी छिपा हुआ है। देश विदेश की संगतों के साथ साथ दूनवासियों की भी श्री दरबार साहिब एवम् श्री झण्डा साहिब पर अटूट आस्था है। श्री झण्डे जी आरोहण के बाद देहरादून नगर व आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु श्री दरबार साहिब एवम् श्री झण्डे जी पर माथा टेकने पहुंचते हैं। श्री झण्डे जी महोत्सव के उपलक्ष्य में लगा बाजार इन दिनों दूनवासियों से गुलजार है। रविवार को मेले में जुटी भीड़ देखकर मेला व्यापारियों के चेहरे दिन भर खिले रहे। मेले मंे आए लोगों ने मेला बाजार व मेले में लगे झूलों का मन भरकर आनन्द उठाया।
श्री दरबार साहिब स्थित पवित्र सरोवर जीर्णोद्धार के बाद और भी खूबसूरत हो गया है। रात के समय पवित्र सरोवर की आभा देखते ही बन रही है। आकर्षक रोशनी की चकाचैंध ने पवित्र सरोवर की आभा को अद्भुत, अतुलनीय बना दिया है।
श्री झण्डे जी महोत्सव में आखिरी रविवार को दर्शनों के लिए भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालु
Latest Articles
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने महासचिव चंपत राय का इस्तीफा स्वीकारा, कृष्ण मोहन...
नई दिल्ली। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं।...
स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट युद्धपोत ‘महेंद्रगिरि’ को अपने बेड़े में शामिल करेगी भारतीय नौसेना
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना शनिवार को विशाखापत्तनम में प्रोजेक्ट 17A के छठे स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट युद्धपोत ‘महेंद्रगिरि’ को अपने बेड़े में शामिल करेगी। रक्षा...
इंडोनेशिया पहुंचे पीएम मोदी, जकार्ता हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति प्रबावो सुबियांतो ने किया स्वागत
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 देशों की यात्रा के पहले चरण में इंडोनेशिया के जकार्ता पहुंचे। जकार्ता हवाई अड्डे पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति...
सरकार निधि जुटाने के लिए 32 हजार करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की नीलामी...
नई दिल्ली। भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि भारत सरकार निधि जुटाने के लिए 10 जुलाई को 32 हजार करोड़ रुपये मूल्य की...
मुंबई में प्रवासी उत्तराखंडवासियों से मुख्यमंत्री धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य...
मुंबई/देहरादून। देश-विदेश में बसे उत्तराखंडवासियों से विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण में निरंतर सहयोग का किया आह्वान। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुंबई...
















