दिल्ली: दिल्ली के जैतपुर में सोमवार सुबह ट्रैफिक मार्शल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त गोपाल गुप्ता (48) के रूप में हुई है। पुलिस को हाथ, होंठों के अलावा एक आंख पर चोट के निशान मिले हैं। क्राइम टीम और एफएसएल की टीम को जांच के लिए मौके पर बुलाया गया। शव के परीक्षण और जांच के बाद आशंका जताई गई कि गोपाल को सोते समय चूहों ने कुतर दिया है। उसकी मौत इसी वजह से हुई या कुछ और कारण है, इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स की मोर्चरी भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट के बाद ही मौत की सही वजहों का पता चल पाएगा।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि सुबह करीब 7.15 बजे सूचना मिली थी कि जैतपुर-मीठापुर चौक के पास पंक्चर की दुकान में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। उसकी हत्या की गई है। सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अलावा क्राइम टीम और एफएसएल भी मौके पर पहुंच गई। बाद में मृतक की शिनाख्त जैतपुर एक्सटेंशन स्थित हरिनगर की गली नंबर-8 निवासी गोपाल गुप्ता के रूप में हुई। मूलरूप से बिहार निवासी गोपाल अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ जैतपुर में रहता था। वह निजी सिक्योरिटी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड था। फिलहाल वह ट्रैफिक मार्शल के रूप में तैनात था।
गोपाल नशे का आदी था। रविवार रात करीब 10 बजे तक उसे ठीक-ठाक देखा गया था। देर रात वह अपने जानकार राजेश उर्फ सोनू के साथ दुकान में सो गया। अगली सुबह यहीं से इसका शव मिला। पुलिस राजेश से पूछताछ कर रही है। गोपाल के मुंह, हाथ और आंख से खून निकल रहा था। इस आधार पर हत्या की आशंका जताई जा रही थी। पुलिस टीम ने अच्छे से पड़ताल की तो पता चला कि शरीर पर चूहों ने काटा हुआ था। ऐसा लग रहा था कि नशे की हालत में गोपाल को चूहों के काटने का पता ही नहीं चला। चूहों ने उसे इस कदर काटा कि उसकी मौत हो गई। राजेश ने भी गोपाल के नशे में सोने की बात बताई है।
सोए हुए शख्स को चूहों ने कुतर-कुतर कर मार डाला, मुंह-हाथ-आंख से बह रहा था खून
Latest Articles
ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...
संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...
सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...
झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज
नई दिल्ली। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...
तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

















