27.2 C
Dehradun
Saturday, August 22, 2026


spot_img

पश्चिम एशिया की स्थिति की समीक्षा के लिए मंत्रिमंडल की सुरक्षा समिति की बैठक हुई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को देखते हुए विभिन्न मंत्रालयों और विभागों द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री ने नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए सभी घटनाक्रमों की नियमित निगरानी के लिए एकीकृत और समन्वित व्‍यवस्‍था बनाने को कहा। उन्होंने नाविकों और उनके परिवारों को समय पर सूचना, आपातकालीन सहायता और परामर्श के लिए एक तंत्र स्थापित करने का भी निर्देश दिया।

बैठक में रबी फसलों के लिए उर्वरकों के वैकल्पिक स्रोतों के उपयोग पर भी चर्चा की गई। श्री मोदी ने उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी उपाय करने को कहा। श्री मोदी ने ऊर्जा आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के उपयोग पर भी जोर दिया। बैठक के दौरान मंत्रिमंडल सचिव ने समिति को पेट्रोलियम उत्पादों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी।

 

spot_img

Related Articles

Latest Articles

‘उद्यमिता पर राष्ट्रीय अभियान’ के दूसरे चरण का शुभारंभ, 21 नवंबर तक तीन महीने...

0
नई दिल्ली। सरकार ने  दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ‘उद्यमिता पर राष्ट्रीय अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ किया है। यह...

देश में घरेलू मांग को पूरा करने के लिए चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध:...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू मांग को पूरा करने के लिए चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है, हालांकि इसका...

प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े 20 स्टार्टअप के सीईओ और संस्थापकों से...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े 20 स्टार्टअप के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और संस्थापकों से बातचीत...

भारत ने पिछले 10 से 12 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- भारत ने पिछले 10 से 12 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है।...

देहरादून में भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक आयोजित

0
देहरादून। भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की 14वीं बैठक 20-21 अगस्त को देहरादून में आयोजित की गई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह मंत्रालय, भारत...