ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रविवार को भीषण हादसा हो गया। यहां के कसारा घाट पहाड़ी खंड इलाके में दूध का एक टैंकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने हादसे को लेकर जानकारी दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रथम दृष्टया देखने में लगता है कि टैंकर मुंबई की ओर जा रहा था तभी अचानक मोड़ आने पर चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण हादसा हो गया।
जानकारी मिलने के बाद उप-विभागीय पुलिस अधिकारी मिलिंद शिंदे, तहसीलदार परमेश्वर कासुले, हाईवे के डीवाईएसपी प्रदीप मैराले, कसारा पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी सुनील बछाओ और राजमार्ग पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं और स्थिति का निरीक्षण किया। ठाणे ग्रामीण पुलिस के मुताबिक, टैंकर नासिक जिले के सिन्नर से मुंबई की ओर जा रहा था। हादसे के बाद बचाव एवं आपदा प्रबंधन दल के कर्मी मौके पर पहुंचे और भारी बारिश के बीच रस्सियों की मदद से घायल व्यक्तियों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायलों को एक निजी एंबुलेंस से घोटी गांव के एक अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ठाणे में 200 फिट गहरी खाई में जा गिरा दूध का टैंकर; हादसे में पांच लोगों की मौत और चार घायल
Latest Articles
सड़क डिजाइन और सुरक्षा में सुधार के लिए 40,000 करोड़ रुपये से अधिक व्यय:...
नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि सरकार ने देश भर में दुर्घटना की आशंका वाले स्थलों...
रेलवे पटरियों पर दुर्घटनाएं रोकने को देशभर में अंडरपास बनाए जाएंगे: रेल मंत्री अश्विनी...
नई दिल्ली। रेलवे पटरियों को पार करते समय होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे देशभर में सुविधाजनक भूमिगत मार्ग बनाएगा। रेल मंत्री...
आयात निर्भरता घटाने को भारत ने महत्वपूर्ण खनिज खोज पर जोर बढ़ाया: केंद्रीय मंत्री...
नई दिल्ली: केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत महत्वपूर्ण खनिजों की खोज को बढ़ावा दे रहा है,...
सभी तेल रिफाइनरियां पूरी क्षमता से संचालित, कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार: केन्द्र सरकार
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि देश की सभी तेल रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त...
एसटीएफ की कार्यवाही–निवेश के नाम पर साइबर धोखाधड़ी का किया खुलासा
देहरादून: पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के दिशा निर्देशन व निलेश आनन्द भरणे पुलिस महानिरीक्षक साईबर / एसटीएफ उत्तराखण्ड के निकट पर्य़वेक्षण में साईबर धोखाधड़ी...

















