नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक महिला प्रशिक्षु डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले का संज्ञान लिया है। इस पर सुनवाई 20 अगस्त को होगी।
शीर्ष कोर्ट की वेबसाइट पर 20 अगस्त की सूची के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डी.वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे.बी.पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ सुनवाई करेगी। यह मामला कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या से जुड़ा है।
अस्पताल के सेमिनार हॉल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रशिक्षु डॉक्टर का शव नौ अगस्त को सेमिनार हॉल में गंभीर चोटों के साथ मिला। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। कलकत्ता हाईकोर्ट ने इस मामले को 13 अगस्त को कोलकाता पुलिस से केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का आदेश दिया। सीबीआई ने 14 अगस्त से जांच शुरू की है।
हाईकोर्ट ने पीड़िता के माता-पिता की ओर से दायर याचिकाओं पर मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया। याचिका में अदालत की निगरानी में जांच का आग्रह किया गया था। हाईकोर्ट ने कहा कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 16 अगस्त को भीड़ की हिंसा को रोकने में राज्य की मशीनरी पूरी तरह विफल रही। हाईकोर्ट ने पुलिस और अस्पताल से स्थिति पर शपथ पत्र दाखिल करने के लिए कहा है। कोर्ट ने यह भी कहा कि यह भरोसा करना काफी मुश्किल है कि पुलिस और खुफिया विभाग को सात हजार लोगों की भीड़ के बारे में जानकारी नहीं थी।
कोलकाता में महिला डॉक्टर हत्याकांड का सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, 20 अगस्त को सुनवाई
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















