देहरादून। जनपद हरिद्वार में धेनु एग्रो प्रोड्यूसर लिमिटेड, ज्वालापुर, हरिद्वार द्वारा स्थानीय नागरिकों के साथ आर.डी. एवं फिक्स डिपॉजिट के नाम पर किए गए व्यापक आर्थिक धोखाधड़ी प्रकरण में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए उत्तराखण्ड पुलिस की सीआईडी ईकॉनॉमिक ऑफेंसेस विंग ने 50,000 के ईनामी अभियुक्त अनिल कुमार तिवारी को कल्याण, जिला ठाणे (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार कर लिया है। उक्त प्रकरण में थाना कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार में मु.अ.सं. 164/2018, धारा 406/420 आईपीसी पंजीकृत है, जिसकी विवेचना म्व्ॅ, सीआईडी सेक्टर देहरादून द्वारा की जा रही है। धेनु एग्रो प्रोड्यूसर लिमिटेड, ज्वालापुर, हरिद्वार द्वारा स्थानीय नागरिकों से आरडी और फिक्स डिपॉजिट कराने के नाम पर विभिन्न बॉन्ड/सर्टिफिकेट जारी कर लगभग 12,26,800/ की धोखाधड़ी किए जाने का खुलासा विवेचना में हुआ। कंपनी के संचालकोंकृअनिल कुमार तिवारी एवं देवेंद्र प्रकाश तिवारी की संलिप्तता धारा 406, 420, 120ठ भादवि, उत्तरांचल निक्षेपक हित अधिनियम 2005, चिट फंड एवं धन परिचालन (पाबंदी) अधिनियम 1978 तथा भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम की संबंधित धाराओं में पाई गई।
विवेचना में उक्त दोनों वाछित अभियुक्तों पर अपर पुलिस महानिदेशक, महोदय द्वारा 50,000-50,000 का ईनाम घोषित किया गया। अभियुक्तगण अनिल कुमार तिवारी पुत्र स्व० जागेश्वर तिवारी, निवासी ए-1597 1.10 आवास विकास कालोनी, हंसपुरम्, नौबस्ता, कानपुर उ०प्र० (मैनेजिंग डॉयरेक्टर) व देवेन्द्र प्रकाश तिवारी, निवासी ए-1508 स्प्ळ आवास विकास कालोनी, हंसपुरम नौबस्ता कानपुर, उ०५० (सी००ओ०) की गिरफ्तारी हेतु लगातार पतारसी-सुरागसी करते हुए विभिन्न स्थानों टीमें भेजी गयी।
दोनों अभियुक्त लगभग 07 वर्षों से फरार चल रहे थे। आरोपियों के विरुद्ध कुल 10 आपराधिक अभियोग पंजीकृत हैं, जिनमें से 09 उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में दर्ज हैं। उनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए गए और संभावित स्थानों पर टीमें भेजी गईं। सीआईडी खंड देहरादून के खंडाधिकारी श्री मनोज कुमार ठाकुर के निर्देशन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अनिल कुमार तिवारी को 07 दिसम्बर 2025 को कल्याण, मुम्बई से गिरफ्तार किया। स्थानीय न्यायालय, ठाणे में प्रस्तुत कर ट्रांज़िट रिमाण्ड प्राप्त किया गया है तथा अभियुक्त को आगे की कार्रवाई हेतु हरिद्वार लाया जा रहा है।
लाखों की धोखाधड़ी में वांछित 50,000 के ईनामी अभियुक्त को उत्तराखण्ड पुलिस सीआईडी ने मुम्बई से किया गिरफ्तार
Latest Articles
एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में बड़ा खुलासा, दुनिया की 16% एआई प्रतिभा भारतीय
नई दिल्ली: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया की 16 प्रतिशत एआई प्रतिभा भारतीय मूल के है। इस क्षेत्र में अगले...
भारतीय तटरक्षक बल की कार्रवाई, भारत के जलसीमा में मछली पकड़ते 28 बांग्लादेशी को...
कोलकाता: भारतीय तटरक्षक बल ने बंगाल की खाड़ी में अवैध रूप से मछली पकड़ रही एक बांग्लादेशी नाव को पकड़ा है। आईसीजीएस अमृत कौर...
‘द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को नए स्तर पर ले जाने का फैसला लिया’
नई दिल्ली। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की भारत यात्रा पर विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को विशेष प्रेस वार्ता की। फ्रांस में भारत के राजदूत...
दीक्षांत केवल डिग्री नहीं, आत्मबोध से राष्ट्रबोध की यात्राः राज्यपाल
देहरादून/रुड़की। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कोर विश्वविद्यालय, रुड़की के दूसरे दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग कर विद्यार्थियों को डिग्री और मेडल...
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश, डोईवाला में ध्वस्तीकरण और सीलिंग
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम...

















