18.3 C
Dehradun
Monday, April 6, 2026


spot_img

केजरीवाल सरकार में विधायकों की बल्ले-बल्ले, वेतन में की 300% की वृद्धि

नई दिल्ली: दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने एक बार फिर मंत्रियों, विधायकों का वेतन बढ़ाने का प्रस्ताव किया है। मनीष सिसोदिया ने कहा है कि मंत्रियों, विधायकों, स्पीकर का वेतन बढ़ाकर 90 हजार करने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है। उम्मीद है कि केंद्र उसे पास कर देगा। दिल्ली की सत्तारूढ़ पार्टी आम आदमी पार्टी सरकार ने राज्य के विधायकों के वेतन में तीन गुणा वृद्धि करने का प्रस्ताव किया है। अगर दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को केंद्र की मंजूरी मिल गयी, तो दिल्ली के विधायकों का वेतन 30 हजार रुपये से बढ़कर 90 हजार रुपये हो जायेगा। दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने यह जानकारी दी है।

मनीष सिसोदिया ने कहा है कि दिल्ली विधानसभा में विधायकों, मंत्रियों, स्पीकर और विपक्ष के नेताओं का वेतन बढ़ाने का विधेयक पास हुआ है। पिछले करीब 11 साल से दिल्ली के विधायकों को 12,000 रुपये वेतन मिलता था, जिसे बढ़ाकर एक बार 30,000 रुपये किया गया था। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भत्ते सहित अब इस वेतन को 90,000 रुपये किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले 7 साल में इस पर कई बार चर्चा हुई है। केंद्र सरकार को इस पर कुछ आपत्ति थी और उन्होंने कुछ सुझाव दिये थे। हमने सुझावों को मानते हुए इसे पारित किया है. हमें उम्मीद है कि केंद्र सरकार इसको पास कर देगी।

सरकार में आने के बाद विधायकों का बढ़ाया था वेतन
उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सरकार बनाने से पहले कहा था कि उनकी पार्टी के नेता कोई वेतन-भत्ता नहीं लेंगे। न ही सरकारी गाड़ी और आवास लेंगे। लेकिन सरकार बनने के बाद उनकी कैबिनेट के मंत्रियों ने बंगले भी लिये. गाड़ी भी ली। अपना वेतन-भत्ता बढ़ा भी लिया। वेतन-भत्ता बढ़ाने की आलोचना हुई, तो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री को भी अपना वेतन बढ़ा लेना चाहिए। इंटरनेशनल लेवल पर मंत्रियों और सांसदों को जो वेतन मिलता है, उसी के अनुरूप भारत में भी प्रधानमंत्री को अपने सांसदों और मंत्रियों के लिए वेतनमान तय करना चाहिए।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

जनसंख्या वृद्धि को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने वाले दक्षिणी राज्यों की लोकसभा सीटें...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि केरलम, तमिलनाडु, कर्नाटक, आन्‍ध्रप्रदेश, गोआ या तेलंगाना में लोकसभा की...

महिला आरक्षण बिल लागू करने के लिए संसद का बजट सत्र तीन दिन बढ़ाया...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा है कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण...

पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार तेज, विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का जोरदार जनसंपर्क...

0
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार तेज हो गया है। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले शीर्ष नेता राज्य भर में जोर-शोर से जनसंपर्क...

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व 

0
देहरादून। धामी सरकार ने प्रदेश में दायित्वधारियों की दूसरी सूची जारी की है। रविवार को सरकार ने सात और लोगों को दायित्व बांटे हैं।...

भारतीय सेना के जवान और गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों ने...

0
देहरादून। भारतीय सेना के जवानों और गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों ने संयुक्त रूप से गोविंदघाट से श्री हेमकुंट साहिब तक...