23.4 C
Dehradun
Saturday, September 5, 2026


spot_img

वन मंत्री हरक सिंह के विभाग में बड़ा एक्शन, अधिकारी पर कारवाई जाँच शुरू। Postmanindia

उत्तराखंड के वन मंत्री हरक सिंह रावत एक बार फिर से पूरे एक्शन में नजर आ रहे हैं. हरक सिंह रावत ने स्थानीय लोगों की शिकायत पर वित्तीय अनियमितताओं को देखते हुए सहायक वन संरक्षक कोमल सिंह को प्रभारी उप निदेशक गोविंद वन्य पशु विहार के पद से हटाते हुए उन्हें जैव विविधता बोर्ड में अटैच कर दिया है. साथ ही इस मामले की जांच पीसीसीएफ रंजन कुमार मिश्र को सौंप दी है. वहीं नरेन्द्र नगर के सहायक वन संरक्षक देवी प्रसाद बलूनी को उनके स्थान पर उप निदेशक बनाया गया है. गोविन्द वन्य जीव विहार के उप निदेशक कोमल सिंह के खिलाफ जन प्रतिनिधियों ने निर्माण कार्यों में भारी अनियमिताओ के आरोप लगाए थे. विगत दिनों क्षेत्र भ्रमण पर आए मुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार डा0आरबीएस रावत को भी ज्ञापन देकर कोमल सिंह का तबादला करने व सभी कार्यों की निष्पक्ष जांच करने की मांग की गई थी. जन प्रतिनिधियों ने सांकरी रेंज में विगत तीन, चार वर्षों में किए गए कार्यों की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग भी की थी।

भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उप निदेशक का शीघ्र तबादला करने के साथ ही सांकरी रेंज में गत चार वर्षों में राज्य योजना, कैम्पा,पर्यटन, एसपीएआर,दैवी आपदा सहित केंद्र पोषित योजनाओं के तहत किए गए कार्यों की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की थी. इस मामले में प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड राजीव भरतरी ने अपर प्रमुख वन संरक्षक (प्रशासन) वन्य जीव सुरक्षा एवं आसूचना रंजन कुमार मिश्र को जांच सौंपी थी. रंजन मिश्र ने 22जून को सांकरी पहुंच कर मामले की जांच की थी। सचिव प्रभारी वन विभाग विजय कुमार यादव ने आदेश जारी कर कोमल सिंह का उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड देहरादून तबादला कर दिया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...