नई दिल्ली: सीबीआई ने भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के वरिष्ठ आयकर अधिकारी अमित कुमार सिंघल को 25 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में दिल्ली के वसंतकुंज से गिरफ्तार किया। जांच एजेंसी ने हर्ष कोटक नाम के एक व्यक्ति को मोहाली से गिरफ्तार किया। हर्ष को सीबीआई अधिकारियों ने पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार किया, जो सिंघल के घर पर उनकी ओर से रिश्वत ले रहा था।
सिंघल वर्तमान में दिल्ली में करदाता सेवा निदेशालय में अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में तैनात हैं। सीबीआई के अनुसार, 2007 बैच के आईआरएस अधिकारी सिंघल ने 45 लाख रुपये घूस की मांग की थी। रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 25 लाख रुपये शनिवार को मोहाली स्थित उनके घर पर पहुंचाए गए थे।
रिश्वत की शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और हर्ष कोटक को सिंघल की ओर से घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सिंघल ने टैक्स से जुड़े मामलों में रियायत देने के एवज में 45 लाख रुपये मांगे थे। उन्होंने घूस न देने पर कानूनी कार्रवाई, भारी जुर्माना लगाने और उत्पीड़न की धमकी भी दी थी। मामले की जांच जारी है। सीबीआई की टीमें इस सिलसिले में दिल्ली, पंजाब और मुंबई में कई जगहों पर छापेमारी रही हैं।
25 लाख की रिश्वत लेते आयकर का अतिरिक्त महानिदेशक गिरफ्तार
Latest Articles
5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चला ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान 45 दिन की अवधि के बाद शुक्रवार को...
लोकभवन देहरादून में वसन्तोत्सव का आयोजन 27 फरवरी से
देहरादून। उत्तराखंड लोक भवन में हर साल की तरह इस साल भी तीन दिवसीय वसन्तोत्सव 2026 का आयोजन होने जा रहा है। उद्यान एवं...
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखंड अगस्त्यमुनि के ग्राम बीरों देवल में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में...
जनसहभागिता से तैयार होगा प्रदेश का जनोन्मुखी बजट, सुझावों को मिलेगा नीतियों में स्थानः...
देहरादून/पौड़ी। जनपद पौड़ी के रांसी स्थित बहुउद्देश्यीय भवन में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम का आयोजन...
उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां बोलीं- भारत बन सकता है एआई का पावरहाउस, तकनीक...
नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के तेज विस्तार के साथ देश के प्रमुख उद्योग लीडर्स ने इसे लोकतांत्रिक बनाने और हर नागरिक तक पहुंचाने की...

















