देहरादून। कांवड मेला सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां कर ली है जिसके चलते अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था एपी अंशुमान ने सभी जनपद प्रभारियों को निर्देश किया है कि संवेदनशील मौहल्लों कस्बो पर विशेष सर्तकता बरती जाये। एपी अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड द्वारा पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र, पुलिस उपमहानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी एवं पुलिस अधीक्षक, रेलवेज के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बैठक आहूत कर आगामी कांवड़ मेला को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपदों द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गयी। अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, द्वारा आगामी कांवड़ मेला-2024 के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये कि जनपद प्रभारी, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी एवं देहरादून को कावंड़ मेला हेतु डयूटी स्थलों का चयन कर नियुक्त किये जाने वाले पुलिस बल का आंकलन किये जाने के निर्देश दिये गये। सम्पूर्ण कांवड़ मेला क्षेत्र को जोन, सेक्टरों में विभत्तफ कर उनमें पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की नियुत्तिफ की जाये। कावंड़ मेले के दौरान पूर्व में घटित हुई घटनाओंध्यातायात आदि के सम्बन्ध में उजागर हुई समस्याओं का अवलोकन कर उनके निराकरण के सम्बन्ध में अभी से ही पूर्ण कार्यवाही करायी जाये। पूर्व में कावंड़ मेले के बोटलनेक्स प्वाईट पर नियुक्त अधिकारियों से फीड बैक लेकर उसके अनुरुप समस्याओं का निराकरण कराते हुए सुरक्षाध्यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये। इन्टर स्टेट बैरियरों, बसध्रेलवे स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक कराकर सुनिश्चित कर लिया जाये कि वह सभी क्रियाशील हो। उन्होंने कहा कि अतिसंवेदनशील स्थलों पर विशेष सावधानी बरती जाये तथा सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे पीए सिस्टम की व्यवस्था की जाये। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने हेतु विशेष रुप से कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों तथा साम्प्रदायिक दृष्टिकोण से संवेदनशील कस्बोंध्मौहल्लोंध्ग्रामों में विशेष सतर्कता बरते जाने के निर्देश दिये गये।
Latest Articles
सीबीआई ने नीट-यूजी 2026 कथित पेपर लीक मामले में केस दर्ज किया
नई दिल्ली। केंद्रीय अनवेष्ण ब्यूरो- (सी.बी.आई) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2026 के कथित पेपर लीक के संबंध में मामला दर्ज किया...
मुख्य न्यायाधीश ने देशभर की अदालतों के आधुनिकीकरण का खाका तैयार करने के लिए...
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने देश भर के न्यायालयों के आधुनिकीकरण का खाका तैयार करने के लिए न्यायमूर्ति अरविंद कुमार...
इंडियन फार्माकोपिया कमीशन ने तीन राज्य फार्मेसी परिषदों के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर...
नई दिल्ली। इंडियन फार्माकोपिया कमीशन-आईपीसी, गाजियाबाद ने बिहार राज्य फार्मेसी परिषद, महाराष्ट्र राज्य फार्मेसी परिषद और मिजोरम राज्य फार्मेसी परिषद के साथ तीन समझौता...
खेल विश्वविद्यालय को मिली वन भूमि डायवर्जन की अंतिम स्वीकृति
देहरादून। उत्तराखंड के पहले खेल विश्वविद्यालय के निर्माण को बड़ी प्रशासनिक सफलता मिली है। भारत सरकार के वन मंत्रालय द्वारा खेल विश्वविद्यालय के लिए...
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली SIR की तैयारियों के सम्बंध में समीक्षा बैठक
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने मंगलवार को आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दृष्टिगत सचिवालय में सभी जनपदों जिलाधिकारियों के साथ...

















