18.2 C
Dehradun
Sunday, September 27, 2026


spot_img

मानसून के बाद बदरीनाथ-केदारनाथ धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में हो रही आशातीत वृद्धि: अजेंद्र अजय

बदरीनाथ/ केदारनाथ । श्री बदरीनाथ तथा केदारनाथ धाम यात्रा में मानसून के बाद आशातीत वृद्धि हो रही है जिससे श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति उत्साहित है। श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया है कि श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम में बरसात के बाद अब तीर्थयात्रियों की संख्या में पर्याप्त वृद्धि हो रही है प्रत्येक दिन पांच हजार से अधिक श्रद्धालु दोनों धामों में दर्शन हेतु पहुंच रहे है।श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग दुरस्त है कुछ एक जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं हो रही है लेकिन सड़क मार्ग सुचारू है यात्रा निरंतर चल रही है। आज धामों में रूक- रूक कर बारिश हो रही है लेकिन मौसम सामान्यतया यात्रा के अनुकूल है।

कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व से जहां चारधाम यात्रा पुनः तेजी से शुरू हुई है वही इस बार केदारनाथ अतिवृष्टि आपदा के दौरान मुख्यमंत्री स्वयं केदारनाथ क्षेत्र में रह कर रैस्क्यू कार्यों हेतु दिशानिर्देश देते रहे फलस्वरूप पुन: तीर्थयात्री सुरक्षा की भावना एवं विश्वास के साथ धामों की यात्रा पर आ रहे है वहीं मंदिर समिति तीर्थयात्रियों को सरल- सुगम दर्शन व्यवस्था हेतु प्रतिबद्ध है। बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल के अनुसार अभी तक साढ़े बीस लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम के दर्शन किये है। इस यात्रा वर्ष अभी तक 942077 से अधिक श्रद्धालु श्री बदरीनाथ धाम के दर्शन कर चुके है 1108471श्रद्धालु श्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके है सहवर्ती मंदिरों द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर तथा तृतीय केदार श्री तुंगनाथ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनों को आ रहे है श्री तुंगनाथ में चौरानब्बे हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन को पहुंच गये है।अभी तक 2052897 श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन कर लिए है। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जानकारी दी कि मंदिर समिति द्वारा श्री बदरीनाथ धाम सहित श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग में अतिवृष्टि के दौरान मंदिर ने तीर्थयात्रियों को यात्रा मार्गदर्शन उपलब्ध कराया। भंडारे आयोजित किये तो विश्राम गृहों में तीर्थयात्रियों को निशुल्क आवास व्यवस्था की गयी। श्री बदरीनाथ तथा केदारनाथ में तीर्थयात्रियों को बरसात से बचाव के लिए दर्शन पंक्ति में रैन शैल्टर बनाये गये है तथा सर्दियों के बचाव हेतु अलाव हेतु व्यवस्था की गयी है।,मंदिर समिति द्वारा तीर्थयात्रियों की किसी भी तरह की सहायता लिए सभी संबंधित विभागों पुलिस प्रशासन तीर्थ पुरोहितों तथा यात्रा से जुड़ी ऐजेंसियों से समन्वय स्थापित किया गया है। आगामी श्राद्ध पक्ष तथा नवरात्रि के दौरान भी धामों में तीर्थयात्रियों की संख्या अधिक बढ़ने की भी उम्मीद है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...