पोलिनेशिया: पोलिनेशिया में बसे द्वीपीय देश टोंगा में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। इस कारण मौसम विभाग ने प्रशांत द्वीप के इस देश में सुनामी की चेतावनी जारी की है। इस संबंध में अमेरिकी संस्था- यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने कहा, स्थानीय समयानुसार सुबह मुख्य द्वीप से लगभग 100 किलोमीटर (62 मील) उत्तर-पूर्व में भूकंप आया। फिलहाल, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
टोंगा ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट से 3,500 किलोमीटर (2,000 मील) से अधिक दूर है। अमेरिका के हवाई राज्य में स्थित प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र (Pacific Tsunami Warning Centre) ने कहा कि भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर (185 मील) के भीतर स्थित समुद्री तटों पर खतरनाक लहरें उठ सकती हैं। टोंगा की भौगोलिक स्थिति संवेदनशील है। इस पोलिनेशियाई देश में 171 द्वीप हैं। यहां की आबादी 1,00,000 से थोड़ी अधिक है। अधिकांश लोग टोंगाटापु के मुख्य द्वीप पर रहते हैं।
गौरतलब है कि म्यांमार के भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए भारत ने नौसेना के दो जहाजों सतपुड़ा और सावित्री की मदद से राहत सामग्री भेजी है। ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत भेजी गई ये मानवीय मदद लेकर दोनों जहाज 29 मार्च को रवाना हुए। बता दें कि म्यांमार भूकंप में 1644 से अधिक मौतें हुई हैं, जबकि 2000 से अधिक लोग हताहत हुए हैं।
म्यांमार के बाद अब टोंगा में भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 7.1 तीव्रता; सुनामी की चेतावनी
Latest Articles
पिथौरागढ़ में जीप नदी में गिरी, आठ लोगों की मौत, छह घायल
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में मंगलवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। मुवानी कस्बे से बोकटा जा रही जीप सुनी पुल के पास नदी में गिर गई।...
MPACS को ग्रोथ सेंटर और एनआरएलएम से कनेक्ट करें: मुख्य सचिव
देहरादून: मुख्य सचिव ने सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि MPACS को ग्रोथ सेंटर और एनआरएलएम से कनेक्ट करें। जिससे लाभार्थियों को...
राज्यपाल व स्वास्थ्य मंत्री ने टीबी मुक्त भारत अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले...
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को राजभवन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित ‘‘टीबी मुक्त भारत अभियान’’ के...
सीएम ने पर्यटन विभाग की ‘गेम चेंजर योजनाओं’ की वर्चुअल समीक्षा की
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पर्यटन विभाग की ‘गेम चेंजर योजनाओं’ की वर्चुअल समीक्षा की। जिसमें पर्यटन नीति-2023 के तहत राज्य...
सीएम ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से की भेंट
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य...