अहमदाबाद: गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को भरोसा जताया कि अहमदाबाद शहर को 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी का अधिकार मिलेगा। हाल में अहमदाबाद को आधिकारिक तौर पर 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी का अधिकार मिला है।
शाह ने अहमदाबाद में ‘सांसद खेल महोत्सव’ के समापन समारोह में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘आपने हाल में राष्ट्रमंडल खेलों की बोली जीती है। लेकिन अहमदाबाद के लोगों तैयार रहो क्योंकि यह शहर 2036 में ओलंपिक का भी स्वागत करने जा रहा है।’
शुक्रवार से तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर आए शाह ने कहा कि 2036 में ओलंपिक की मेजबानी करने से पहले शहर 2030 में राष्ट्रमंडल खेलों सहित लगभग एक दर्जन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी करेगा। यह महोत्सव अहमदाबाद के नारनपुरा इलाके में नवनिर्मित वीर सावरकर खेल परिसर में आयोजित किया गया था जो शाह के गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में आता है।
भाजपा नेता ने श्रोताओं से कहा कि यह परिसर 800 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है और इसी तरह के बड़े खेल एरेना निर्माणाधीन हैं जिसमें शहर के मोटेरा इलाके में ‘सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स एन्क्लेव’ भी शामिल है। केंद्रीय मंत्री ने गुजरात के खिलाड़ियों से अपील की कि जब 2036 में ओलंपिक होंगे तो यह सुनिश्चित करें कि गुजरात देश में सबसे ज्यादा पदक जीतने वाला राज्य बने।
शाह ने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि जब यहां ओलंपिक होंगे तो भारत पदक तालिका में शीर्ष पांच देशों में होगा।’ उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ी अब अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में पदक जीत रहे हैं क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने 2014 में खेलों के लिए बजट 800 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2025 में 4,000 करोड़ रुपये कर दिया है।
‘राष्ट्रमंडल खेलों के बाद अहमदाबाद 2036 में ओलंपिक की मेजबानी करेगा’: अमित शाह
Latest Articles
लेबनान में इजरायली हमलों पर भारत ने जताई गहरी चिंता, कहा- अंतरराष्ट्रीय कानून का...
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने लेबनान पर हो रहे लगातार हमले और इसकी वजह से नागरिकों की बड़ी...
परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की दुनिया भर में हो रही...
नई दिल्ली। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की ऐतिहासिक सफलता का वैश्विक स्तर पर जमकर सराहना हो रही है। तमिलनाडु के कलपक्कम में...
42 कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ सशस्त्र माओवाद से मुक्त हुआ तेलंगाना, राज्य के...
नई दिल्ली। तेलंगाना राज्य 42 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ ही अब पूरी तरह से भाकपा (माओवादी) सशस्त्र संगठनों से मुक्त हो गया...
चारधाम यात्रा-2026″ को लेकर डीजीपी की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा से यातायात तक तैयारियों की...
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में आगामी चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा-2026 की तैयारियों के सम्बन्ध में आज सरदार पटेल भवन, स्थित...
उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के पहले चरण का शुभारंभ
देहरादून। उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के प्रथम चरण का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह तथा...
















