29.4 C
Dehradun
Friday, April 3, 2026


spot_img

छात्रों की मौत के बाद टूटी MCD की नींद, 13 कोचिंग सेंटर निगम ने किए सील

नई दिल्ली। राजेंद्र नगर में हुई घटना को लेकर दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation) की गहरी नींद टूट गई है। हर बार की तरह घटना के होने का इंतजार करने के बाद निगम ने अपनी खाल बचाने के लिए कार्रवाई की है। निगम के अनुसार 13 कोचिंग सेंटर्स को सील किया गया है।
यह कोचिंग सेंटर या तो बेसमेंट में चल रहे थे या फिर इनकी लाइब्रेरी या क्लासेस बेसमेंट में थीं। इसका महापौर डॉ. शैली ओबेराय ने भी श्रेय लिया है और एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है। निगम ने अपने जारी बयान में कहा कि इस मामले की गहन जांच की जा रही है। ताकि बेसमेंट में हुए जलभराव के कारणों का पता लगाया जा सके।
संपत्ति के पास सभी आवश्यकत दस्तावेज हैं। हालांकि, संपत्ति मालिक को भवन उपनियमों (बिल्डिंग बायलॉज) का उल्लंघन करते हुए पाया गया है। विशेष रूप से बेसमेंट के उपयोग के संबंध में। बेसमेंट में पार्किंग और भंडारण (स्टोरेज) के लिए अनुमति दी गई थी। इस प्रकार, बेसमेंट को पुस्तकालय और अध्ययन कक्ष के रूप में उपयोग करने की अनुमति नहीं थी। किताबों का भंडारण किया जा सकता था। इसके अलावा, कोचिंग सेंटर के बाहर नाले का फटना निर्णायक नहीं है और मामले की जांच की जा रही है। साथ ही इस जोन में नाले की सफाई के पहले चरण कार्य पूरा कर लिया है। निगम के अधिकारियों ने कहा कि राव कोचिंग सेंटर (Rau Coaching Center) ने नाले को ढक रखा है और इसका उपयोग रैप के लिए किया गया है। ऐसे में आसपास के इलाकों से नाले से अतिक्रमण हटाया जाएगा। शनिवार शाम तेज वर्षा से सड़क पर करीब पांच फीट तक पानी भर गया था। तब कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में करीब 35 छात्र पढ़ रहे थे। शाम करीब सात बजे सड़क पर कुछ बड़े वाहनों के यूटर्न लेने पर पानी के प्रेशर से बेसमेंट की सीढ़ियों पर लगे कांच का दरवाजा टूट गया, जिससे तेज बहाव के साथ चंद मिनटों में वहां पानी भर गया।
आनन-फानन छात्र बाहर निकलने लगे। बेसमेंट में जाने के लिए कांच के दरवाजे में बायोमैट्रिक सिस्टम लगे होने के कारण छात्रों को अंगूठा लगाना पड़ता है। शॉर्ट सर्किट से बिजली भी चली गई। इस कारण दो छात्राएं और एक छात्र अंदर ही फंसे रह गए और उनकी मौत हो गई।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पश्चिम एशिया संकट: US ने ईरान के सबसे ऊंचे पुल को हवाई हमले में...

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संघर्ष के 34वें दिन ईरान को दो बड़े झटके लगे हैं। पहला, राजधानी तेहरान को करज शहर से जोड़ने वाले...

बांग्लादेश के उच्चायुक्त एम. हामिदुल्लाह ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से की मुलाकात

0
नई दिल्ली। बांग्लादेश के उच्चायुक्त एम. हामिदुल्लाह ने नई दिल्ली में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात की। भारतीय सेना ने सोशल मीडिया...

भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का किया आह्वान

0
नई दिल्ली। भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा बल यू.एन.आई.एफ.आई.एल. में तैनात संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर हाल में हुए हमलों की निंदा करते...

एनडीएमए और यूएसडीएमए ने चारधाम यात्रा के लिए कसी कमर

0
देहरादून। गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने चारधाम यात्रा के दौरान किसी...

प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकारः...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को रामनगर के छोई स्थित श्री हनुमान धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।...