नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दूसरे दिन भी मुख्यमंत्री परिषद को संबोधित किया। भाजपा मुख्यालय में आयोजित दो दिवसीय मुख्यमंत्री परिषद की बैठक रविवार को संपन्न हो गई है। इसमें भाजपा शासित राज्यों के 13 मुख्यमंत्रियों और 15 उपमुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अगर केंद्र और राज्य सरकारें जन कल्याण के लिए समन्वित प्रयासों के साथ काम करें तो सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होगी।
पीएम मोदी ने कहा कि विरासत का संरक्षण और विकास की विरासत का निर्माण विकसित भारत की अवधारणा के लिए महत्वपूर्ण है। सभी को इस ओर ध्यान देते रहना चाहिए। पीएम ने देश की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे विभिन्न प्रयासों, विकास कार्यक्रमों में जनभागीदारी बढ़ाने और लोगों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने पर चर्चा की।बैठक के पहले दिन यानी शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा था कि इन बैठकों के माध्यम से हमें तीन विशिष्ट उपलब्धियां मिलती हैं। सबसे पहले हमें अपने सफल प्रधानमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं के विशाल अनुभव का लाभ मिलता है। दूसरा हमें अपने अनुभवों का आदान-प्रदान करने और कुछ नई जानकारी व नए आकलन प्राप्त करने का मौका मिलता है। तीसरा यह कि कुछ बेहतर करने की हमारी इच्छा मजबूत होती है।
बैठक में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई शिक्षा नीति को लागू करने में राज्य सरकारों की भूमिका पर चर्चा की। कई राज्यों की चुनिंदा योजनाओं का भी जिक्र किया गया। उत्तर प्रदेश की ग्रामीण सचिवालय योजना, असम सरकार द्वारा सरकारी रिक्तियों पर शीघ्र भर्ती के लिए चलाया गया विशेष अभियान, गुजरात द्वारा सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के प्रयास, त्रिपुरा का ‘अमर सरकार’ कार्यक्रम और बिहार सरकार द्वारा अवैध खनन को रोकने के प्रयास का उल्लेख किया गया। महाराष्ट्र और हरियाणा की कुछ विशेष परियोजनाओं पर भी चर्चा की गई।
लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार मुख्यमंत्री परिषद की बैठक हुई। इसे भाजपा के आत्ममंथन के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे राज्यों में नुकसान का सामना करना पड़ा था। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया।
भाजपा के मुख्यमंत्रियों की बैठक खत्म, पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने पर फोकस; पीएम मोदी ने दिया सफलता का मंत्र
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















